Urfi Javed: 'पुलिस हिरासत' मामले पर उर्फी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इस वजह से आई थी दुबई पुलिस
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

Urfi Javed: उर्फी जावेद (Urfi Javed) को अक्सर अपने कपड़ो के कारण मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कभी कांच के कपड़े बना के पहने हैं तो कभी मोबाइल के कपड़े पहने दिखीं हैं।
उनके इस हुनर से कई लोग खुश भी नजर आते हैं तो कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी करते हैं। कभी-कभी तो उनको जान से मारने की भी धमकी मिली है।
मीडिया रिपोट्स में ऐसा कहा गया था कि, दुबई में एक शूट के दौरान उर्फी ने रिवीलिंग कपड़े पहन रखे थे, जिस कारण दुबई की पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं अब इस पूरी घटना पर उर्फी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
https://www.instagram.com/reel/ClF-2j9rx5l/?utm_source=ig_web_copy_link
उर्फी जावेद ने इस घटना को गलत बताते हुए कहा कि पुलिस शूटिंग की जगह पर पहुंची थी लेकिन यह उनके कपड़ों के कारण नहीं था। शूटिंग के जगह पर कुछ समस्या थी।
उर्फी ने Etimes से बात कहते हुए कहा कि, ‘पुलिस शूटिंग को रोकने के लिए पहुंची थी क्योंकि उनका एक निश्चित समय था, जिसमें टीम सही तरीके से उस स्थान पर शूटिंग कर सकती थी। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी और इसलिए वहां पुलिस आई थी।’ उर्फी ने साफ किया कि इसका उनके कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं है और शूटिंग अगले दिन भी जारी रही।
https://www.instagram.com/reel/Cf5vE0qFEeJ/?utm_source=ig_web_copy_link
उर्फी जावेद के लिए विवादों में फंसना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वह अपने रिवीलिंग कपड़ो को लेकर विवादों में फंस चुकी हैं। एक समय पर, फराह खान अली के साथ उनकी बहस हो गई, जिन्होंने उनके कपड़ों पर टिप्पणी की थी।
https://www.instagram.com/reel/CeXt4_4FM5W/?utm_source=ig_web_copy_link
इसी के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर कई धमकियां भी मिली हैं। हाल ही में लेखक चेतन भगत ने भी उर्फी के कपड़ों पर टिप्पणी की थी, जिसपर उर्फी ने भी उनको मुंह तोड़ जवाब दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: