हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Urfi Javed ने खरीदी 15 से ज्यादा लग्जरी कार, बिना पेट्रोल और डीजल के यूं चलती हैं ये गाड़ियां!

विज्ञापन
Image Credit : Google

Urfi Javed Luxury Cars: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसके बाद उनके चर्चे हर गली, हर शहर में हो रहे हैं। उर्फी ने बिना किसी फिल्म का हिस्सा बने पहले तो इतनी पॉपुलैरिटी हासिल की कि उन्हें हर कोई जानता है। वहीं, अब एक्ट्रेस ने फेम के साथ दौलत और शोहरत भी कमा ली है। इतना ही नहीं अब उनके पास इतना पैसा है कि उर्फी ने एक साथ 15 से भी ज्यादा लग्जरी गाड़ियां खरीद ली हैं। जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: Mahira Khan Depression से लड़ रही हैं लड़ाई, Pak एक्ट्रेस बोलीं- ‘मुझे पैनिक अटैक पड़ा और बेहोश…”

स्टोरी में है ट्विस्ट

उर्फी ने अब एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियों की लाइन लगा दी है। उनके आगे-पीछे अब आपको कई बड़ी कंपनियों की रंग-बिरंगी गड्डियां देखने को मिलेंगी। लेकिन इस कहानी में भी एक ट्विस्ट है। घबराइए मत ये कार्स एक दम ठीक है और चलती भी हैं मगर बिना पेट्रोल और बिना डीजल के। दरअसल, उर्फी जावेद ने अब कई टॉय कार्स खरीदी हैं। इन कार के साथ उन्होंने एक जबरदस्त एक्सपेरिमेंट भी किया है।

Image Credit : Instagram

खूबसूरत बेल्ट ने खिंचा ध्यान

इस वक्त सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। इनमें वो अपनी नई कार के साथ कुछ ऐसे नजर आ रही हैं जिसे देखकर सबका दिमाग चकरा गया। क्योंकि अब उर्फी ने इन टॉय कार को अपनी ड्रेस पर लपेट लिया है। जी हां, अब उर्फी ने बच्चों के खेलने वाली गाड़ी से अपने लिए एक खूबसूरत बेल्ट तैयार की है। इस बेल्ट को बनाकर उन्होंने सभी को सरप्राइज कर दिया। जिस तरह का आईडिया उनके दिमाग में आया है शायद ही दुनिया में कोई इतनी क्रिएटिविटी दिखा सकता है।

वायरल हुआ लुक

बता दें, उर्फी को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कैप्चर किया तो उनकी टॉय कार बेल्ट ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान वो ब्लैक और वाइट प्रिंटेड स्कर्ट और टॉप पहने नजर आईं। अपने लुक को इस कारों से बनी बेल्ट से उन्होंने खास बना दिया। सभी लोग ये देखकर हैरान रह गए। ऐसे में अब फैंस भी उनकी इस क्रिएटिविटी की तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये क्लासी लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें