Urfi Javed Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) को लाइमलाइट में रहने का मौका मिल ही जाता है। कभी अपनी अतरंगी ड्रेस की वजह से तो कभी किसी हरकत के चलते उर्फी पैप्स के कैमरे में कैद हो ही जाती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें भले ही ट्रोल करते रहे लेकिन फैशन क्वीन को कभी फर्क नहीं पड़ता। अपने फैशन से वो अक्सर फैंस के होश उड़ाती रहती हैं।
इस बीच उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें पूरे कपड़ों में देखकर खुद फैंस भी हैरान हैं। उससे ज्यादा हैरानी की बात है कि पैपराजी को देखते ही उर्फी दुपट्टे से अपना चेहरा भी छिपा रही हैं।
पूरे कपड़े में देखकर लोग भी हैरान
उर्फी जावेद का ये वीडियो सेलिब्रिटी इंस्टा पेज विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस व्हाइट कलर के सूट में किसी मार्केट में नजर आ रही हैं। हैरानी की बात ये है कि वीडियो में उर्फी पूरे कपड़े में दिख रही हैं। हैरानी हो भी क्यों न? बहुत कम ही ऐसे मौके आते हैं जब उन्हें पूरे कपड़ों में देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: Abdu Rozik की शादी की खबरों पर शिव ठाकरे हैरान क्यों? कहीं प्रैंक तो नहीं कर रहे छोटे भाईजान
पैप्स को देखते ही उर्फी ने छिपाया चेहरा
वीडियो में पैपराजी को देखते ही उर्फी जावेद दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती दिख रही हैं। पैप्स के सवाल पर एक्ट्रेस कहती हैं, ‘बहुत तबियत खराब है। तुम लोगों की वजह से तबीयत खराब है।’ उर्फी आगे कहती हैं, ‘मुझे तुम लोगों से डर लगता है। ऐसे कहीं से भी आ जाते हो।’
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
उर्फी को दुपट्टे से मुंह छिपाते देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सूट में देखकर यकीन नहीं हो रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है मेकअप नहीं किया इसलिए चेहरा छिपा रही है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘तबियत के बहाने पूरे कपड़ों में दिखाई दे रही हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब शर्म कहां से आ गई?।’ इस तरह कमेंट्स करके यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
48 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines