सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद कब, कहां और क्या पहनकर चर्चा में आ जाती हैं ये शायद उन्हें भी पता नहीं होता है। उनका पूरा सोशल मीडिया अकाउंट अतरंगी फैशन वीडियो से भरा हुआ है। अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर उर्फी आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं, लेकिन इससे उन्हें कभी कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि उर्फी तो पैसों के लिए कुछ भी कर सकती हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद उनका ही कहना है।
यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao ने क्या सच में कराई है प्लास्टिक सर्जरी? फोटो वायरल होने पर एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
भारती-हर्ष के पॉडकास्ट में पहुंची उर्फी
दरअसल, कुछ दिन पहले उर्फी जावेद कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। यहां उन्होंने बातचीत करते हुए खुद कहा कि वो पैसों के लिए कुछ भी कर सकती हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्फी और हर्ष बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान हर्ष उनसे वीडियो के दौरान ग्लव्स पहनने के लिए पूछते हैं। इसपर उर्फी कहती हैं कि वो ग्लव्स पहनती रहती हैं।
पैसों के लिए कुछ भी करेंगी उर्फी
उर्फी का जवाब सुनने के बाद हर्ष लिंबाचिया एक्ट्रेस से कहते हैं कि आपको सिर्फ ग्लव्स ही पहनने हैं। इस पर उर्फी कहती हैं, ‘देखो पैसे दोगे तो मैं कुछ भी करूंगी। पैसे दोगे तो उतार भी दूंगी और पहन भी लूंगी।’ इतना कहते ही हर्ष एक्ट्रेस की ओर देखकर हंसने लगते हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, फैंस भी वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स दे रहे अपनी प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि वैसे तो ये वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर भी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पैसों के लिए इज्जत खत्म।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत खूब दीदी आगे तक जाओगी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसको इंडिया से बाहर फेंक देना चाहिए।’ इस तरह से लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। गौरतलब है कि उर्फी जावेद आए दिन अपने वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके फैशन को कुछ लोग काफी पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें आए दिन ट्रोल करते रहते हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
7 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
9 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
10 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
11 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
13 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines