पैसे दोगे तो पूरे उतार दूंगी... Urfi Javed ने भारती-हर्ष के पॉडकास्ट पर की हद पार, बोलीं- पैसों से बढ़कर कुछ नहीं!

Urfi Javed In Bharti-Harsh Podcast: उर्फी जावेद की कोई न कोई वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, जिसमें उनका अतरंगी फैशन सेंस देखने को मिलता है। अब उनका एक नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में नजर आ रही हैं।

harsh limbachiyaa and urfi javed

Urfi Javed In Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa Podcast

सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद कब, कहां और क्या पहनकर चर्चा में आ जाती हैं ये शायद उन्हें भी पता नहीं होता है। उनका पूरा सोशल मीडिया अकाउंट अतरंगी फैशन वीडियो से भरा हुआ है। अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर उर्फी आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं, लेकिन इससे उन्हें कभी कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि उर्फी तो पैसों के लिए कुछ भी कर सकती हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद उनका ही कहना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारती-हर्ष के पॉडकास्ट में पहुंची उर्फी

दरअसल, कुछ दिन पहले उर्फी जावेद कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। यहां उन्होंने बातचीत करते हुए खुद कहा कि वो पैसों के लिए कुछ भी कर सकती हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्फी और हर्ष बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान हर्ष उनसे वीडियो के दौरान ग्लव्स पहनने के लिए पूछते हैं। इसपर उर्फी कहती हैं कि वो ग्लव्स पहनती रहती हैं।

विज्ञापन

पैसों के लिए कुछ भी करेंगी उर्फी

उर्फी का जवाब सुनने के बाद हर्ष लिंबाचिया एक्ट्रेस से कहते हैं कि आपको सिर्फ ग्लव्स ही पहनने हैं। इस पर उर्फी कहती हैं, ‘देखो पैसे दोगे तो मैं कुछ भी करूंगी। पैसे दोगे तो उतार भी दूंगी और पहन भी लूंगी।’ इतना कहते ही हर्ष एक्ट्रेस की ओर देखकर हंसने लगते हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, फैंस भी वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि वैसे तो ये वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर भी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पैसों के लिए इज्जत खत्म।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत खूब दीदी आगे तक जाओगी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसको इंडिया से बाहर फेंक देना चाहिए।’ इस तरह से लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। गौरतलब है कि उर्फी जावेद आए दिन अपने वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके फैशन को कुछ लोग काफी पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें आए दिन ट्रोल करते रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ