Upcoming TV Shows: यूं तो फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया दीवानी है लेकिन टीवी शोज को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस लिस्ट में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं, जो डेली सोप देखने की काफी शौकीन होती हैं। वैसे तो पिछले लंबे समय ने रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो अनुपमा का जलवा कायम है। ये शो TRP की लिस्ट में लगातार नंबर वन की रैंकिंग पर बना हुआ है। ऐसे में इसकी गद्दी को हिलाने कुछ नए टीवी शोज दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इसमें अमिताभ बच्चन से लेकर रोहित शेट्टी तक के शो भी शामिल हैं, जो कई साल से दर्शकों का दिल जीतते आ रहे हैं। आइए डालते हैं लिस्ट पर एक नजर…
Kaun Banega Crorepati 16
अमिताभ बच्चन का गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पिछले कई साल से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। अब इसका 16वां सीजन लौटने के लिए तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि ये शो जुलाई के मिड से सोनी टीवी पर दस्तक दे सकता है।
Khatron Ke Khiladi 14
रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन का प्रोमो वीडियो जारी हो गया है। इस शो की प्रीमियम डेट बताई नहीं गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि शो जुलाई के आखिरी तक कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर दस्तक देगा।
Doree Season 2
कलर्स टीवी का शो ‘डोरी’ दर्शकों को काफी पसंद आया था। उनकी एक्साइटमेंट को देखते हुए ही मेकर्स ने शो के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। दावा है कि शो का दूसरा सीजन जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
Khoobsurat
फरमान हैदर और यशा हरसोरा की फ्रेश जोड़ी के साथ नया शो ‘खूबसूरत’ कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने के लिए तैयार है। शो TRP में अनुपमा को बड़ी टक्कर दे सकता है।
यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Release: मिर्जापुर 3 से शोटाइम तक, जुलाई में तहलका मचाने आ रहीं 7 वेब सीरीज
Megha Barsenge
कलर्स टीवी पर नया शो ‘मेघा बरसेंगे’ का ऐलान भी कर दिया गया है। शो लोगों को काफी पसंद आएगा ऐसा दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की कहानी एक NRI लड़के पर बेस्ड होगी जो इंडिया में शादी तो करता है लेकिन बाद में अपनी पत्नी को छोड़ देता है।
Mishri
कलर्स टीवी पर एक और नए शो का ऐलान किया गया है, जिसका नाम ‘मिश्री’ है। शो में मेघा चक्रवर्ती, नमिश तनेजा और श्रुति बिष्ट की तिकड़ी नजर आएगी। ये शो 3 जुलाई से दस्तक देने वाला है।
Naagin 7
एकता कपूर का पॉपुलर शो ‘नागिन’ पिछले लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब इस शो का 7वां सीजन टीवी पर लौटने वाला है। हालांकि इसके टेलीकास्ट होने की डेट सामने नहीं आई है। दावा किया जा रहा है कि जुलाई में ‘नागिन 7’ टेलीकास्ट हो सकता है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
8 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
12 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
14 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
16 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines