Upcoming Reality Shows: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ खत्म हो गया है. इस सीजन के विनर गौरव खन्ना रहे हैं. बिग बॉस की बड़ी फैन फॉलोइग है बड़ी संख्या में दर्शक इस शो को देखते हैं, लेकिन अब शो के खत्म होने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि अब क्या देखेंगे? तो आपको परेशान होने की जरूरत है, क्योंकि ओटीटी पर रियलिटी शोज की भरमार होने वाली है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से शोज आने वाले हैं?
आने वाले हैं ये दमदार शोज
द 50
बिग बॉस 19 के फिनाले में ‘द 50’ की अनाउंसमेंट की गई है. इस रियलिटी शो का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. सलमान खान के शो के बाद ये शो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है. हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है. ये शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर ऑनएयर हो सकता है.
खतरों के खिलाड़ी
रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का भी हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. ये शो अक्सर बिग बॉस के बाद ही शुरू किया जाता है. बिग बॉस में भी रोहित शेट्टी अपने शो का प्रमोशन करने आए थे. इस बाक शो का 15वां सीजन आएगा. देखने वाली बात होगी कि रोहित शेट्टी के शो में इस बार कौन-कौन आ सकता है?
शॉर्क टैंक इंडिया (सीजन 5)
शॉर्क टैंक का भी अपना एक अलग फैनबेस है और दर्शक इस शो को बेहद पसंद करते हैं. इस शो को बिजनेस और स्टॉक मार्केट के शौकीन देखना बेहद पसंद करते हैं. हालांकि, बाकी लोगों को भी ये खूब पसंद आता है. नए साल के खास मौके पर इस शो को ऑनएयर किया जाएगा. ये शो 4 जनवरी 2026 को सोनी लिव और सोनी टीवी पर देखा जा सकेगा.
एमटीवी स्प्लिट्सविला 16
एमटीवी स्प्लिट्सविला भी लोगों को बेहद पसंद आता है. इस शो में सनी लियोनी और करण कुंद्रा एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार हैं. इस शो के शुरू होने की अगर बात करें तो ये शो 9 जनवरी 2026 से शुरू किया जाएगा. देखने वाली बात ये होगी कि इस यूनिक शो में इस बार क्या खास होता है?
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ दर्शकों को बेहद पसंद आता है. कपिल शर्मा के शो का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बार शो का चौथा सीजन आने वाला है. 20 दिसंबर से शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें- Pawan Singh ने पुलिस में क्यों दर्ज कराई शिकायत? Salman Khan के शो के फिनाले के बाद सिंगर हुए सख्त
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
53 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines