Pawan Singh ने पुलिस में क्यों दर्ज कराई शिकायत? Salman Khan के शो के फिनाले के बाद सिंगर हुए सख्त

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. इस बीच पवन सिंह ने मुंबई पुलिस में शिकायत की है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

Pawan Singh

Pawan Singh. image credit- social media

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. पवन सिंह किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस के 19वें सीजन का फिनाले हुआ है. शो के विनर गौरव खन्ना बने हैं. शो के फिनाले में पवन सिंह ने भी अपने स्वैग का जलवा दिखाया, लेकिन शो के फिनाले में जाने से पहले ही पवन सिंह को बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिल गई थी. हालांकि, इस धमकी के बाद भी पवन सिंह बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में आए थे. इस बीच अब पवन सिंह ने इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

पवन सिंह ने दर्ज कराई शिकायत

दरअसल, पवन सिंह ने कथित तौर पर बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों को लेकर मुंबई पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराई हैं. आईएएनएस के अनुसार, दोनों शिकायतें मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को जांच के लिए भेज दी गई हैं. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि धमकियों के स्रोत का पता लगाने और पवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है.

विज्ञापन

पवन सिंह को मिली धमकी

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पवन को कथित तौर पर एक फोन कॉल आया था, जिसमें उन्हें सलमान के साथ स्टेज शेयर ना करने की चेतावनी दी गई थी. साथ ही फोन करने वाले ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर वो ऐसा करते हैं, तो इसके लिए उन्हें ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने होंगे.

अफसरों से मिलेगी टीम

ना सिर्फ पवन सिंह बल्कि उनसे जुड़े और उनके काम को मैनेज करने वाले लोगों को भी फोन पर धमकी भरे मैसेज मिले हैं. बताया जा रहा है कि पवन सिंह और उनकी टीम जल्द ही क्राइम ब्रांच ऑफिस जाकर अधिकारियों की मदद करेगी और धमकियों के बाद जानकारी मुहैया कराएगी.

विज्ञापन

सलमान खान संग किया डांस

बता दें कि बीती रात बिग बॉस 19 का फिनाले था. शो के फिनाले में पवन सिंह ने सलमान खान और नीलम गिरी संग जमकर ठुमके भी लगाए. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने भी आया है, जिसे यूजर्स ने खूब प्यार दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ