Upcoming Movies Release 2024: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ की कमाई का सिलसिला जारी है। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज था लेकिन रिलीज के बाद इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इस बीच सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा: द रूल‘ का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वैसे आपको बता दें कि अगले महीने साउथ से बवंडर उठने वाला है। सिर्फ पुष्पा 2 ही नहीं कई और बड़ी फिल्में भी रिलीज होने जा रही हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…
पुष्पा: द रूल पार्ट
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को दुनियाभर में तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
सारंगपानी जथकम
मोहनकृष्ण इंद्रगांती के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सारंगपानी जथकम’ भी 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें प्रियदर्शी और रूपा कोडुवयूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। बीते दिनों ही विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म का टीजर जारी किया था।
यह भी पढ़ें: Mirzapur मूवी पर मुन्ना भइया ने दिया बड़ा अपडेट, बताया वेब सीरीज से कितनी होगी अलग
मारको
डायरेक्टर हनीफ अदेनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मारको’ का क्लैश ‘सारंगपानी जथकम’ से होगा क्योंकि यह फिल्म भी 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज हो रही है। एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में उन्नी मुकुंदन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
रॉबिनहुड
साउथ की फिल्म ‘रॉबिनहुड’ को भी 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में नितिन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक एक्शन, क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी जिसे सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा।
यूआई
20 दिसंबर, 2024 को एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘यूआई’ रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उपेंद्र मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वही फिल्म के डायरेक्टर भी हैं।
मैजिक
साउथ की मच अवेटेड फिल्म ‘मैजिक’ 21 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा।
बैरोज
मशहूर डायरेक्टर और एक्टर मोहनलाल की डायरेक्ट फिल्म ‘बैरोज’ को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। एक्शन, एडवेंचर और फैंटेसी वाली यह फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines