हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अरबपति की पोती, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, इस सुपरस्टार को बनाया पति, अब जी रहीं लग्जरी लाइफ

Film Superstar Wife: इंडस्ट्री में सुपरस्टार फिल्मों के अलावा सक्सेसफुल बिजनेस भी रन कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन सुपरस्टार्स की पत्नियां भी अपना हुनर दिखाने में पीछे नहीं हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक सुपरस्टार की वाइफ के बारे में बताएंगे जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

विज्ञापन
Guees Who Is Film Superstar Wife

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। बहुत कम ही लोग लोगों को इन स्टार्स के परिवार और बैकग्राउंड के बारे में पता होता है। आज हम आपको साउथ के एक सुपरस्टार की वाइफ के बारे में बताएंगे, जिन्हें लोग जानते तो हैं, लेकिन उनके फैमिली बैकग्राउंड के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा। ये कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार राम चरण की वाइफ उपासना कामिनेनी कोनिडेला हैं। पिछले साल जून, 2023 में कपल ने अपनी बेटी क्लिन कारा का ग्रैंड वेलकम किया था।

अरबपति की पोती हैं उपासना कामिनेनी

उपासना कामिनेनी कोनिडेला को सुपरस्टार राम चरण की पत्नी के तौर पर हर कोई जानता है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी यहीं तक सीमित नहीं है। वो बिजनेस और परोपकारी जगत में काफी मशहूर हैं। उपासना अपोलो हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. प्रताप सी रेड्डी की पोती हैं और इस फैमिली की तीसरी पीढ़ी की उद्यमी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, 19 अप्रैल तक प्रताप सी रेड्डी की नेटवर्थ 25,040 रुपये बताई जाती है। जाहिर है कि इंडिया के सबसे बड़े प्राइवेट हेल्थकेयर में अपोलो हॉस्पिटल का नाम शामिल है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Salman Khan को नहीं किसी का डर, फायरिंग केस के बाद दुबई में बेली डांस एन्जॉय कर रहे भाईजान

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से सीखे बिजनेस के गुण

34 साल की उपासना कामिनेनी काफी बड़े परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने रीजेंट यूनिवर्सिटी लंदन एमबीए किया है। इसके अलावा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का हिस्सा भी रह चुकी हैं। बिजनेस रन करने के गुण उन्होंने यहीं से सीखे थे। राम चरण की वाइफ होलिस्टिक वेलनेस प्‍लेटफॉर्म URLife की संस्थापक और सीएसआर अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की वाइस चेयरमैन भी हैं। इसके अलावा वो फैमिली हेल्थ प्लान इंश्योरेंस टीपीए लिमिटेड की एमडी हैं।

विज्ञापन

2012 में राम चरण-उपासना ने की शादी

उपासना कामिनेनी ने साल 2012 में साउथ सुपरस्टार राम चरण से शादी की थी। दोनों को कॉलेज में प्यार हुआ था और इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को हमसफर बनाने का फैसला लिया था। राम और उपासना की लव-स्टोरी किसी फिल्म कामिनेनी से कम नहीं थी। आज ये कपल कई यंग लोगों के लिए आइडल बन चुका है। दोनों की सक्सेसफुल मैरिड लाइफ को एक दशक से ज्यादा समय बीत चुका है। दोनों बेटी क्लिन कारा के साथ लग्जरी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola