Arun Govil Lok Sabha Election 2024: अरुण गोविल (Arun Govil) ने टीवी के बाद अपने कदम सीधा लोकसभा चुनाव में रख दिए हैं। एक्टर ने राजनीति में उतरते ही चौके-छक्के लगा दिए। अरुण गोविल का चुनाव प्रचार में तो बज बना ही हुआ था लेकिन अब नतीजों में तो उन्होंने गर्दा ही उठा दिया है। एक्टर अरुण गोविल भाजपा में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से लोकसभा चुनाव में उतरे और अब वो जीतते हुए दिख रहे हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन- से 5 बड़े कारण रहे होंगे, जिनकी वजह से आज एक्टर को मेरठ सीट पर विजय हासिल हो रही है।
रामायण
अरुण गोविल की जीत का सबसे बड़ा कारण होगा उनका शो ‘रामायण’। दरअसल, निर्देशक रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरुण- राम जी के किरादर में नजर आए थे। इस किरादर से उन्हें पूरे देश में न सिर्फ पहचान मिली बल्कि इस रोल ने एक्टर को लोगों के दिलों में उतार दिया। मर्यादा पुरुषोत्तम का किरदार निभाकर एक्टर ने लोगों के मन में अपनी वो छवि बना ली जिसके बाद आज भी लोग उन्हें देखते ही उनके पांव छूने लगते हैं। आधी जनता तो उन्हें आज भी सच के राम भगवान के रूप में पूज रही है। उनकी इस छवि का उन्हें चुनाव में काफी फायदा हुआ है।
मोदी लहर
पूरे देश में मोदी लहर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक कई ऐसे काम किए हैं और भाषण दिए हैं कि भाजपा के कई उम्मीदवार तो मोदी जी के नाम से जीत सकते हैं। अरुण गोविल भी उन्हीं में से एक हैं। वैसे भाजपा की एक और उम्मीदवार एक्ट्रेस कंगना रनौत खुद अपने एक भाषण में इस बात को एक्सेप्ट कर चुकी हैं कि वो लोग अपने कामों से नहीं बल्कि मोदी जी के नाम से जीतेंगे।
मेरठ में रहकर किया प्रचार
अरुण गोविल को जब चुनाव का टिकट मिला तब से लेकर इलेक्शन होने तक एक्टर मेरठ में ही रहे। इस दौरान मेरठ के लोग एक्टर के इस मूव से इम्प्रेस हो गए। उन्होंने उसी जगह रहकर लोगों के दिल जीते और उनका भरोसा भी। इस विश्वास पर अब लोगों ने उन्हें वोट देकर पहली बार चुनाव में उतरते ही जीत का रास्ता दिखा दिया।
ग्राउंड लेवल कैंपेनिंग
अरुण गोविल ने मेरठ में ग्राउंड लेवल कैंपेनिंग की है। एक्टर लोकल लोगों के बीच रहकर चुनाव प्रचार करते रहे। उन्होंने भीड़ में रहकर लोगों का भरोसा जीता है। लोगों से सीधा बात कर उन्होंने जनता से एक खास कनेक्शन बनाया और वही कनेक्शन उनके काम भी आया। कुर्ता-पायजामा और चप्पल पहनकर एक्टर ने जनता को यकीन दिला दिया कि वो उन्हीं में से एक हैं। हालांकि, मतदान के तुरंत बाद एक्टर मुंबई लौट आए थे। इसके बाद कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने एक्टर पर आरोप लगा दिए। मामला बिगड़ता देख एक्टर को सफाई तक देनी पड़ी थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लोगों को बताया कि वो मुंबई काम से लौटे थे। पार्टी के निर्देश पर उन्हें मुंबई की जिम्मेदारी पूरी करने थी।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के नतीजों से चमक जाएगी 6 सितारों की किस्मत, Kangana Ranaut की जीत धाकड़
राम मंदिर मुद्दे का फायदा
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से अरुण गोविल को काफी फायदा हुआ है। राम भगवान की छवि और फिर अयोध्या में उनका जाना, भगवान के भक्तों और एक्टर के फैंस उन्हें असल का राम भगवान मान बैठे। ऊपर से जब-जब वो गाना बजा ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ तो अरुण की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। इस गाने ने भी उनकी जीत में अपना योगदान दिया है।
संबंधित खबरें
दलेर मेहंदी विवाद पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर मीका सिंह से की बात, बोले- बातचीत से दूर होनी चाहिए गलतफहमी
13 mins agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
55 mins agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
5 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
7 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines