Asfi Javed Slams Apoorva Mukhija: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स शुरू होने के साथ ही लाइमलाइट बटोरने लगा है। वैसे तो यह शो बिग बाॅस से बिल्कुल अलग है लेकिन उर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा की कैट फाइट ने बिग बॉस जैसी वाइब्स देनी शुरू कर दी है। दोनों का ऑनलाइन विवाद पिछले कुछ वक्त से लगातार देखा जा रहा है। दोनों ही पोस्ट के जरिए एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रही हैं। अब इस पूरे विवाद में उर्फी की बहन अस्फी जावेद की एंट्री हो गई है। उन्होंने अपनी बहन का बचाव करते हुए इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।
उर्फी के सपोर्ट में उतरीं बहन अस्फी
उर्फी जावेद की बहन अस्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर उन लोगों को आड़े हाथ लिया जो उनकी बहन को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। अस्फी ने लिखा, ‘आज के दिन उर्फी को सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ट्रोलिंग, नफरत और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। वैसे उसके लिए ये कोई नई बात नहीं है लेकिन आज ये कुछ अलग तरह से हुआ है। अगर कोई उर्फी को यही तरीके से जानता है, तो वह हम हैं। उसकी फैमिली हैं।’
यह भी पढ़ें: The Traitors: नहीं थम रही उर्फी जावेद-अपूर्वा मुखीजा की कैट फाइट, ‘रिबेल किड’ ने लगाए नए आरोप
परिवार के लिए की काफी मेहनत
अस्फी ने आगे लिखा, ‘हमने उर्फी को ऐसे तूफानों से निकलते हुए देखा है, जिसके बारे में सोचा नहीं जा सकता। वह सड़क पर रही है। उसने परिवार को पालने के लिए काफी मेहनत की है। इस बारे में उसकी फैमिली और दोस्त की बता सकेंगे। ये देखना बहुत दुख की बात है कि कितनी आसानी से कहानियों को तोड़-मरोड़ दिया जा सकता है। ये पूरी कहानी नहीं है और कभी पूरी नहीं होगी। मेरी बहन ने बेइज्जती से खुद को बचाया है। उसने जो कहा वह एक कार्रवाई का रिएक्शन था।’
पोस्ट में आगे लिखा, ‘हां, मानती हूं कि उर्फी ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वह सही नहीं थे लेकिन जानबूझकर किसी का मनोबल तोड़ना या फिर सोशल मीडिया पर सुविधा के लिए धमकाना सही नहीं है। वैसे ये एक बुरा दिन है लेकिन सभी के लिए अच्छे कल की उम्मीद है।’
कैप्शन ने खींचा ध्यान
अस्फी खान ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, ‘हम सभी रियलिटी शो में ड्रामा, कलेश और लड़ाई के सपोर्ट में हैं। ये देखना मजेदार है। दर्शकों के लिए ट्रीट है। जब इतने सारे अलग-अलग लोग गेम खेलते हैं और अवॉर्ड जीतने के लिए करते हैं तो ये सिर्फ मानवीय है लेकिन रियलिटी शो के हालात फेमस और पीआर के लिए कितने जरूरी होते हैं और ये किस हद तक एक ऑप्शन हो सकता है, ये कोई नहीं जानता है। हम ऑनलाइन बदमाशी या हैरेसमेंट को सपोर्ट नहीं करते। इसलिए क्योंकि किसी के पास उनके स्टोरी टाइम के लिए बहुत दर्शक हैं। जरूरी नहीं कि ये पूरी तरह से एक सच्ची कहानी हो।’
अपूर्वा ने किया था ये दावा
गौरतलब है कि उर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के बीच का ये सारा विवाद उस वक्त से शुरू हुआ जब अपूर्वा ने एक स्टोरी टाइम में दावा करते हुए कहा कि द ट्रेटर्स की शूटिंग के दौरान जब कैमरे बंद हुए थे, तब उर्फी ने उन पर चिल्लाया था। यहां तक कि अन्य कंटेस्टेंट के सामने उन्हें अपशब्द कहा था। वहीं उर्फी जावेद ने सफाई देते हुए कहा था कि अपूर्वा उन्हें विलेन बनाने जैसा दिखाने की कोशिश कर रही हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines