Uorfi Javed ने पर्पल फ्रिल ड्रेस में बिखेरा जलवा, यूजर बोला- 'अब अच्छी...
Edited By Rupali Jaiswal

Edited By Rupali Jaiswal

Uorfi Javed Video: टेलीविजन एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंयर उर्फी जावेद (Uorfi Javed) हेडलाइंस में रहना बखूबी जानती हैं। इसी कड़ी में उर्फी अपने लेटेस्ट लुक और अटायर को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं।
उर्फी जावेद के लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Uorfi Javed Spotted Video) को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में उर्फी को ऑल पर्पल अटायर में जलवा बिखेरते देखा जा रहा है। एक्ट्रेस की ये फ्रंट कट, बैकलेस फ्रिल ड्रेस एक बार फिर सबका अटैंशन ग्रैब कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन मे ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
उर्फी का क्लिप (Uorfi Javed Video) सामने आते ही इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है। वहीं, एक्ट्रेस ने पर्पल आउटफिट के साथ, मैचिंग हील, मैचिंग ईयरिंग और बालों का बन बनाए अपने लुक को कम्पलीट किया है। अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी रहने वाली उर्फी एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आ रही हैं।
उर्फी के वायरल वीडियो (Uorfi Javed Viral Video) को कुछ ही देर के अंदर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही ये सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, इसपर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है,’अब अच्छी लग रही है ये।’ दूसरे ने लिखा,’ये कुछ ठीक है…ऐसे ही रहा करो सुंदर लगती हो।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’आज लग रहा है कि आप बेहद खूबसूरत हो।’ ऐसे ही उर्फी के फैंस भी उनकी तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे जा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: