'Mere Mehboob गाने में Tripti Dimri का डांस गंदा', Uorfi Javed ने 'भाभी 2' से लिया पंगा

Uorfi Javed on Tripti Dimri Dance: उर्फी जावेद ने हाल ही में तृप्ति डिमरी के डांस पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया है। इस बयान से सोशल मीडिया पर अब एक वॉर छिड़ गई है।

उर्फी जावेद ने तृप्ति डिमरी का उड़ाया मजाक

उर्फी जावेद ने तृप्ति डिमरी का उड़ाया मजाक

Uorfi Javed on Tripti Dimri Dance: सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयानों और कपड़ों से सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के डांस पर कमेंट किया है। अपने अतरंगी फैशन स्टाइल के लिए चर्चा में रहने वालीं उर्फी ने एक और बयान देकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उर्फी जावेद ने तृप्ति डिमरी के डांस स्किल्स पर निशाना साधते हुए उनकी खिल्ली उड़ाई है। उर्फी का ये बयान अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

तृप्ति डिमरी के डांस को लेकर दिया बयान

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उर्फी जावेद से पूछा गया कि कौन सी एक्ट्रेस को डांस क्लास जॉइन करनी चाहिए, तो उन्होंने बिना हिचकिचाहट के तृप्ति डिमरी का नाम लिया। उर्फी ने तृप्ति के डांस के बारे में कहा, ‘वो बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस हैं, लेकिन उनका डांस बहुत ही गंदा है।’ उर्फी ने तृप्ति से सवाल करते हुए कहा, ‘क्यों तृप्ति, तुम कितनी सुंदर हो, कितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हो, लेकिन डांस के मामले में तो तुमने नाक ही कटवा ली।’ उर्फी का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उर्फी के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिनमें से कुछ ने उर्फी का समर्थन किया है तो कुछ ने तृप्ति की साइड ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

तृप्ति डिमरी के डांसिंग स्टाइल पर उठे सवाल

तृप्ति डिमरी हाल ही में फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली, लेकिन एक गाने ‘मेरे महबूब’ में तृप्ति के डांस की आलोचना की गई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके डांसिंग स्टाइल को लेकर मजाक उड़ाया और इसे बेहद साधारण करार दिया। अब उर्फी जावेद ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए तृप्ति के डांस को लेकर तीखी आलोचना की है।

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स

उर्फी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पहली बार उर्फी के बयान से सहमत हूं।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘उर्फी का ये बयान पूरी तरह सही है, तृप्ति का डांस वाकई में उतना अच्छा नहीं था।’ हालांकि कुछ लोग तृप्ति का सपोर्ट करते हुए उर्फी की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी को इस तरह की बातों से बचना चाहिए, तृप्ति एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और उनकी डांसिंग में सुधार हो सकता है, लेकिन ये आलोचना सही नहीं है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ