Uorfi Javed Gets Death Threat: 'पीट-पीट कर मार देना चाहिए', उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Uorfi Javed Gets Death Threat

Uorfi Javed Gets Death Threat

Uorfi Javed Gets Death Threat: अक्सर अपने कपड़ो को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं।

विज्ञापन

इस बार उर्फी अपने पहनावे की वजह से सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि इस बार उर्फी के चर्चा में आने की बड़ी वजह है। इसका खुलासा खुद उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर किया है। साथ ही अब इस मामले को लेकर उर्फी जावेद ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी

दरअसल, बीते दिन यानी रविवार को उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की हैं, जिसमें एक वीडियो भी है। इंस्टा स्टोरी में उर्फी जावेद खुद को जान से मारने की धमकी मिलने का दावा कर रही है।

विज्ञापन

बीमारी में भी मैं परेशान होकर पुलिस स्टेशन आई

उर्फी ने लिखा है कि- ‘मेरी जिंदगी का एक और दिन और एक और बार मुझे धमकी मिली है, बीमारी में भी मैं परेशान होकर पुलिस स्टेशन में शिकायत करने आई हूं। उसके पास मेरी कार का नंबर है और वो शख्स मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है।’

वहीं, अपनी अगली स्टोरी में उर्फी ने लिखा है कि- ‘तो किसी ने मुझे नीरज पांडे के ऑफिस से कॉल किया, यह कहते हुए कि वह उनके सहायक है और सर मुझसे मिलना चाहते हैं।’

विज्ञापन

वह सब कुछ जानता है- उर्फी 

उर्फी ने आगे लिखा कि- ‘इसलिए मैंने कहा कि मीटिंग से पहले प्रोजेक्ट्स की सारी डिटेल्स जानने की जरूरत है। इस पर कथित सहायक वास्तव में गुस्से में आ गया और बोला मेरी हिम्मत कैसे हुई नीरज पांडे का अपमान करने की और उसने मुझसे कहा है कि वह मेरी कार का नंबर और सब कुछ जानता है।

विज्ञापन

उर्फी जावेद ने शिकायत कराई दर्ज

मैं जिस तरह के कपड़े पहनती हूं उसके कारण मुझे पीट-पीट कर मार डाल देना चाहिए। ये सब उसने इसलिए कहा कि क्योंकि मैंने बिना डिटेल्स के मीटिंग में शामिल होने से मना कर दिया।’ इसके लिए उर्फी जावेद ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ