Uorfi Javed And Apoorva Mukhija: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। शो में नजर आ रहीं उर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा की कैट फाइट लोगों का ध्यान खींच रही है। अपूर्वा के आरोपों के बाद जहां उर्फी ने पोस्ट के जरिए अपनी सफाई दी थी। उसके बाद उनकी बहन अस्फी खान ने भी अपनी बड़ी बहन का बचाव किया और अपूर्वा मुखीजा की आलोचना की। दरअसल, शो के दौरान उर्फी जावेद ने कहा था कि अपूर्वा मुखीजा का लेवल उनके बराबर नहीं है। इसके बाद से ही दोनों के बीच ऑनलाइन विवाद देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर इन दोनों में से किसकी पॉपुलैरिटी ज्यादा है?
उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने अपना डेब्यू टीवी शो ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ से की थी। इसके बाद वह ‘मेरी दुर्गा’, ‘चंद्र नंदिनी’, ‘कसौटी जिंदगी की 2’, ‘डायन’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी बिग बॉस ओटीटी से मिली थी। इसके अलावा उर्फी प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ में दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस ने अपनी अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी बनाई हुई है।
इसके अलावा उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। अतरंगी कपड़े पहनने वालीं उर्फी सोशल मीडिया सेंसेशन भी रह चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस डिजाइनर अर्शी सिंहल के फैशन शो पर रैंप वॉक भी कर चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
अपूर्वा मुखीजा
अपने फैंस के बीच द रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती थीं। हालांकि सेल्स इंजीनियर एनालिस्ट की जॉब छोड़ने के बाद उन्होंने रील बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई। अपूर्वा ने पिछले साल 2024 में डिजाइनर तरुण तहिलियानी के साथ रैंप वॉक की थी। इसके अलावा वह सबा आजाद के वेब शो Who’s Your Gynac और समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में भी नजर आ चुकी हैं। अपूर्वा के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
दोनों में कौन ज्यादा पॉपुलर?
इस हिसाब से देखा जाए तो अपूर्वा मुखीजा के मुकाबले उर्फी जावेद ज्यादा पॉपुलर हैं। इसका एक कारण उनका फैशन सेंस भी है। हाल ही में वह कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने वाली थीं। इसके लिए उन्होंने एक खूबसूरत ड्रेस को खुद डिजाइन किया था। वीजा नहीं मिलने की वजह से वह कान्स नहीं जा सकीं। वहीं अपूर्वा इस साल की शुरुआत में इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर हुई कंट्रोवर्सी को लेकर ही विवादों में घिरी थीं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
12 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines