Uorfi Javed And Apoorva Mukhija Clash: फिल्ममेकर करण जौहर का नया रियलिटी शो द ट्रेटर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के साथ ही चर्चा में आ गया है। शो में बिग बॉस जैसी वाइब आनी शुरू हो गई है क्योंकि अपने बीच में से ट्रेटर का पता लगाने के लिए कंटेस्टेंट्स आपस में तू तू-मैं मैं करते नजर आ रहे हैं। झगड़े में उर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा नंबर वन पर आए हैं, जिनके बीच का विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अपूर्वा ने दावा किया है कि उर्फी ने ऑफ कैमरा उन्हें अपशब्द कहा था।
क्यों हुआ दोनों के बीच झगड़ा
द ट्रेटर्स में एंट्री करने के दौरान उर्फी जावेद, जन्नत जुबैर और अपूर्वा मुखीजा ने अपने बॉन्ड को हैशटैग बहन कोड दिया था। हालांकि उर्फी और अपूर्वा की दोस्ती ज्यादा वक्त टिक नहीं सकी। दरअसल, शो के दौरान अपूर्वा कथित तौर पर उर्फी पर उस वक्त झल्लाती हैं, जब वह बार बार पूछ रही होती हैं कि उर्फी रो क्यों रही हैं। गुस्से में आकर उर्फी जावेद कहती हैं कि अपूर्वा करियर के मामले में उनके लेवल पर नहीं हैं। इस बात से अपूर्वा को मिर्ची लग गई।
यह भी पढ़ें: The Traitors: क्या अपूर्वा मुखीजा का ओवर कॉन्फिडेंस बना करण कुंद्रा के एलिमिनेशन की वजह?
अपूर्वा ने लगाया नया आरोप
अपूर्वा मुखीजा इस बात से दुखी और नाराज थीं कि उन्हें उर्फी जावेद ने कहा कि वह उनके लेवल की नहीं हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए भी जुबानी जंग देखी गई थी। अब रविवार को अपूर्वा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक स्टोरी टाइम वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने उर्फी जावेद के साथ अपने झगड़े को लेकर और खुलासा किया। अपूर्वा ने बताया कि उर्फी ने ऑफ कैमरा उन्हें अन्य कंटेस्टेंट्स के सामने अपमानित किया था।
उर्फी जावेद ने कहे थे अपशब्द?
अपूर्वा मुखीजा ने आग बताया कि द ट्रेटर्स में आने से पहले उनका उनकी मां से झगड़ा हो गया था। जब उन्होंने मेकर्स से कहा कि उन्हें मां से बात करनी है तो ऐसा करने के लिए उन्हें कथित तौर पर मना कर दिया गया था। इससे द रिबेल किड इमोशनल हो गई थीं। अपूर्वा ने बताया कि वह नहीं चाहती थीं कि इसके बारे में किसी को पता चले। उर्फी जावेद के पूछने पर भी उन्होंने नहीं बताया था। अपूर्वा का कहना था कि जब वह और सभी कंटेस्टेंट्स पैलेस में पहुंचे, उस वक्त ऑफ कैमरा उर्फी जावेद ने उन्हें अपशब्द कहा था।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
12 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines