Untold Story Of Piyush Mishra: कई बार ऐसा होता है कि आपका काम बेहद शानदार होता है, लेकिन कुछ बुरी आदतें अगर आप लग जाती हैं, तो वो इसे पूरी तरह से बिगाड़ कर रख देती हैं। इसमें फिर चाहे आम इंसान हो या फिर कोई सितारा। बुरी आदतों से कभी किसी का भला नहीं हुआ है।
आज हम आपको साल 1996 के एक ऐसे कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एक बुरी आदत ने उन्हें गिराया, लेकिन फिर वो कैसे उठे और उन्होंने अपना जीवन संवारा। आइए जान लेते हैं..
यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty के साथ जेल में कैदियों ने किया ऐसा बर्ताव, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
स्वभाव से जिद्दी पीयूष
90 के दशक में एक ऐसा कलाकार जो दिल्ली में शो चलाया करता था और अपनी अदाकारी के दम पर हर किसी के दिल में जगह बना लेता था। हम बात कर रहे हैं पीयूष मिश्रा की, जो एक फैमिलीमैन के किरदार में आए और धमाल मचा दिया। वैसे तो पीयूष बचपन से ही बेहद चंचल थे क्योंकि 15 साल ही उम्र में ही उन्हें अपनी टीचर से प्रेम हो गया था। समय गुजरता रहा और स्वभाव से जिद्दी पीयूष हर रोज जो रहा था उसे देखकर एक अलग ही किरदार में ढलते जा रहे थे। इसलिए वो दिनभर थिएटर में जमकर पसीना बहाते और फिर रात में शराब का सहारा लेते थे।
सूरज बड़जात्या ने दिया फिल्म का ऑफर
सालों-साल पीयूष का यही सब चलता रहा और फिर एक दिन डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने उन्हें अपनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का ऑफर दिया, लेकिन पीयूष तो अपनी एक अलग ही दुनिया में थे और उन्होंने इस पर कोई ध्यान ही नहीं दिया। इसके बाद इस फिल्म के लिए सलामन खान को लीड रोल में लिया गया और इससे वो सुपरस्टार बने।
‘एन ईवनिंग विथ पियूष मिश्रा’
इसके बाद उन्होंने साल 1996 में अपना शो बनाया, जिसका नाम था ‘एन ईवनिंग विथ पियूष मिश्रा’ (An Evening With Piyush Mishra)। हर किसी पर पीयूष के शो का ऐसा खुमार चढ़ने लगा कि मुंबई तक डायरेक्टर्स इसके दीवाने होने लगे। इसके बाद पीयूष ने भी मायानगरी का रुख किया। कई छोटी फिल्मों में काम करने के बाद डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने पियूष मिश्रा को फिल्म के गाने लिखने और बनाने का ऑफर दिया। जैसे ही उन्हें ये ऑफर मिला तो उन्होंने गाने लिखे और कंपोज भी कर डाले।
रातों-रात बदल गई जिंदगी
फिल्म में पीयूष के गानों ने तो जैसे कमाल ही कर दिया हो और इससे उनकी जिंदगी रातों-रात बदल गई। आखिरकार कभी थिएटर में रहने वाले इस कलाकार की मेहनत रंग लाई और वो सुपरस्टार बन गए।
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
53 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines