Kerala HC on Unni Mukundan Harassment Case: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार उन्नी मुकुंदन (Unni Mukundan) इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। एक्टर पिछले काफी समय से सेक्शुअल असॉल्ट केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें अब एक और नया मोड़ आ गया है। हाल में इस मामले में केरल उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया, जो एक्टर और उनके फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। केरल हाईकोर्ट ने बुधवार, 13 सितंबर को मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन (Unni Mukundan) के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न मामले में लगे आरोपों को रद्द कर दिया।
कोर्ट का कहना है कि ‘अभिनेता उन्नी मुकुंदन और शिकायत करने वाली महीला के बीच समझौता हो गया है’। ये मामला साल 2017 में सामने आया था, जिसको लेकर कुछ समय पहले केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेता उन्नी मुकुंदन (Kerala HC on Unni Mukundan Harassment Case) की याचिका को खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें: Rajkumar Hirani ने किया SRK के फैंस को नाराज! Dunki पर लिया ये बड़ा फैसला
पहले खारीज कर दी थी याचिका अब मामला किया खारिज
उस वक्त जज ने कहा था कि ‘एक एक्टर पर एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करने पर मुकदमा चलाना चाहिए’। वहीं अब रिपोर्ट्स की माने तो केरल उच्च न्यायालय ने की ओर ये इस मामले को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यौन उत्पीड़न केस में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो चुका है, जिसके बाद कार्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया है। हाल में एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो हा है, जिसमें कहाा गया है कि ‘केरल उच्च न्यायालय ने सेक्सुअल ह्रासमेंट के केस में साउथ एक्टर उन्नी मुकुंदन के खिलाफ कार्यवाही रद्द कर दी गई है’।
महिला ने एक्टर पर लगाए थे ये गंभीर आरोप
बता दें कि साल 2017 में एक महिला ने मलयाम एक्टर उन्नी मुकुंदन (Unni Mukundan) पर सेक्सुअल ह्रासमेंट केस दर्ज कराया था। महीला ने शिकायत करते हुए कहा था कि ‘वो एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए एक्टर के घर कोच्चि गई थी। इस दौरान एक्टर ने कथित तौर पर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी’। महीला ने दावा किया ये सब उसके साथ 23 अगस्त 2017 को हुआ था, जिसके बाद उसने 15 सितंबर 2017 को एक्टर के खिलाख केस दर्ज कराया था।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines