Tanuja Mukherjee: अपने दौर की प्रतिष्ठित अदाकाराओं में शुमार रहीं अभिनेत्री तनुजा मुखर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। तनुजा का आज की तारीख में एक परिचय यह भी है कि वह अभिनेत्री काजोल की मां हैं।
वैसे तनुजा खुद एक फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती थीं, लिहाजा उनका हीरोइन बनना तो तय था। बता दें कि तनुजा की मां शोभना समर्थ खुद भी एक अभिनेत्री थीं और उनके पिता प्रोड्यूसर कुमारसेन समर्थ थे।
यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal-Katrina Kaif: पति की फिल्म पर पत्नी कैटरीना कैफ ने किया ऐसा पोस्ट, विक्की ने दिया Reply
बेहद कम उम्र में Tanuja Mukherjee ने रख दिया था एक्टिंग की दुनिया में कदम
वहीं तनुजा ने फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी से शादी की थी। तनुजा मुखर्जी ने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिए थे। इसके पीछे भी एक कहानी है। आइए जानते हैं…
फिल्मों में भी दिखता है एक्ट्रेस का चुलबुलापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वो अपनी काबिलियत के लिए जानी जाती हैं और उनका चुलबुलापन फिल्मों में दिखता था।
एक्ट्रेस शोभना समर्थ की बेटी हैं Tanuja
बता दें कि तनुजा का जन्म 23 सितंबर 1943 को हुआ। तनुजा अपने जमाने की फायरब्रांड एक्ट्रेस शोभना समर्थ की बेटी हैं। तनुजा चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की हैं। तनुजा ने फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में एंट्री ली थी। वह अपनी बहन नूतन की फिल्म ‘हमारी बेटी’ (1950) में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें- Esha Deol: ईशा देओल से शादी करना चाहता था को-स्टार, बोला था- ‘शादी कर लूंगा, एक्टिंग बंद करो’
तनुजा को भाषाओं का बहुत शौक था
रिपोर्ट्स के मुताबिक तनुजा को परिवार की माली हालत की वजह से बतौर एक्ट्रेस भी 16 साल की उम्र में ही डेब्यू करना पड़ा था। दरअसल, उस समय तनुजा स्वित्जरलैंड के सेंट जॉर्ज स्कूल में पढ़ती थीं। बता दें कि तनुजा की पढ़ाई पहले पंचघनी के सेंट जोसफ बोर्डिंग स्कूल में हुई थी और उसके बाद उन्हें उनकी मां ने इसलिए स्वित्जरलैंड भेज दिया था, क्योंकि तनुजा को भाषाओं का बहुत शौक था।
Tanuja Mukherjee ने कई बंगाली फिल्में भी काम किया है
वहीं टाइगर पटौदी (मंसूर अली खान पटौदी) की बहन साबिहा पटौदी से तनुजा की दोस्ती हुई। हालांकि, तनुजा के घर की माली हालत ठीक नहीं रही और उन्हें घर वापस आना पड़ा। मां ने उन्हें कहा कि या तो वो इसका दुख मना सकती हैं या फिर हिंदी सिनेमा में काम कर सकती हैं और तनुजा ने हिंदी फिल्मों को चुना। 16 साल की उम्र में 1960 में उनकी पहली फिल्म ‘छबीली’ रिलीज हुई। इसके बाद 1962 में ‘मेमदीदी’। तनुजा ने कई बंगाली फिल्में भी की हैं।
केदार शर्मा ने तनुजा को जड़ दिया था जोरदार तमाचा
बता दें कि तनुजा का नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में भी लिया जाता है। तनुजा की डेब्यू फिल्म ‘छबीली’ के दौरान का उनका एक किस्सा काफी मशहूर है। दरअसल, फिल्म के एक सीन में तनुजा को रोना था लेकिन वो बार-बार हंस रही थीं। तनुजा ने केदार शर्मा से कहा कि आज मेरा रोने का मूड नहीं है। इसी बात से नाराज होकर केदार शर्मा ने तनुजा को जोरदार तमाचा जड़ दिया। ये देखकर पूरी टीम सन्न रह गई।
मां ने भी मार दिया था तनुजा को थप्पड़
इस फिल्म के हीरो राज कपूर धीरे से बाहर निकल लिए और तनुजा ने आसमान सिर पर उठा लिया। वो रोते हुए केदार शर्मा की शिकायत करने मां शोभना के पास पहुंची। जब तनुजा ने पूरी बात बताई तो मां ने उल्टा तनुजा को एक और थप्पड़ जड़ दिया, क्योंकि वो तनुजा के व्यवहार से अच्छी तरह वाकिफ थीं। अब तनुजा का रो-रोकर बुरा हाल था।
इस थप्पड़ ने ही तनुजा को बुलंदियों पर पहुंचाया
शोभना, तनुजा को वापस सेट पर लेकर गईं और केदार शर्मा से कहा कि अब ये रो रही है, शूटिंग शुरू कर दीजिए। इसके बाद तनुजा ने परफेक्ट शॉट दिया। बता दें कि केदार शर्मा उस समय के गुस्सैल निर्देशकों में से एक माने जाते थे। वो तनुजा से पहले कई सुपरस्टार को तमाचा जड़ चुके थे। खैर तनुजा को इस थप्पड़ ने ही बुलंदियों पर पहुंचाया।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
4 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
22 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines