Umesh Kannada Actor Death: कन्नड़ एक्टर उमेश का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर लीवर कैंसर से जूझ रहे थे. उमेश के निधन का कारण भी कैंसर ही बना है. कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर ने अपनी मजेदार एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. एम एस उमेश के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. उमेश के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी उमेश को श्रद्धांजलि दी है.
पैर में लगी थी चोट
रिपोर्ट्स के अनुसार उमेश कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुए थे. दरअसल उमेश अपने घर में गिर गए थे और इस दौरान उनके पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी फैमिली ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चोट के इलाज के दौरान पता चला कि एक्टर को लीवर कैंसर है. वहीं इसके बाद से ही एक्टर के लीवर कैंसर का इलाज चल रहा था. अब कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ते हुए 80 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया.
यह भी पढ़ें: Dharmendra Death: राजनेता भी रहे एक्टर धर्मेंद्र, बीकानेर से बने थे सांसद; इसलिए छोड़ी थी राजनीति
कन्नड़ सिनेमा में बड़ा योगदान
कन्नड़ सिनेमा में उमेश का काफी बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने फिल्मों में कॉमेडी कर ऑडियंस को खूब हंसाया है. उनके जाने से कन्नड़ इंडस्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है. जब भी वो स्क्रीन पर आते थे तभी चेहरे पर अपने आप मुस्कुराहट आ जाती थी. वहीं सोशल मीडिया पर उमेश के फैंस और उनके सेलेब्रिटी फ्रेंड्स उनकी फोटो शेयर कर उनके निधन पर दुख जता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: KGF के चाचा हरीश राय का निधन, गले के कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर, पैसों की तंगी की वजह से सर्जरी में किया था डिले
क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री?
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उमेश की पोस्ट शेयर कर एक्स पर श्रद्धांजलि दी है. पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘मशहूर कॉमेडियन एम एस उमेश के निधन की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा है. उमेश ने अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को खूब हंसाया है. वो एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने कन्नड़ सिनेमा को आगे बढ़ाया है. उनके जाने से कन्नड़ सिनेमा को नुकसान पहुंचा है.’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines