हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

चौंकाने वाला खुलासा; Poonam Pandey ने पैसे कमाने के लिए किया भद्दा मजाक!

Umair Sandhu on Poonam Pandey: फैशन और फिल्म क्रिटिक उमैर संधु ने कहा कि पूनम ने ये सिर्फ 25 लाख के पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया।

विज्ञापन
जिंदा है पूनम। फोटो आभार- गूगल

Umair Sandhu on Poonam Pandey: पूनम पांडे जिंदा है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर करके दी है। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर भी ऐसा करने का कारण बताया। वहीं, अब फैशन और फिल्म क्रिटिक उमैर संधु ने कहा कि पूनम ने ऐसा 25 लाख रुपये के पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया।

यह भी पढ़ें- किसी का दिल दुखाना नहीं था मकसद, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर Poonam Pandey ने बताया ऐसा क्यों किया?

25 लाख का पब्लिसिटी स्टंट- उमैर

जैसे ही पूनम पांडे के जिंदा होने की खबरें सामने आई, तो सोशल मीडिया पर भुचाल-सा आ गया। सभी पूनम को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, अब इस पर फिल्म क्रिटिक उमैर संधु ने एक्स पर फिर से अपना रिएक्शन साझा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने पहले ही कहा था कि वो जिंदा है और उसने 25 लाख में इस पब्लिसिटी स्टंट को किया है।

पब्लिसिटी स्टंट के लिए पूनम ने ये किया- उमैर

इसके पहले उमैर ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मैंने उनकी कजिन से बात की है और वो जिंदा है। पूनम ने ऐसा पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया है।

उमैर ने डिलीट किया पोस्ट

हालांकि इसके पहले जब पूनम की मौत की खबर आई थी, तो उमैर ने एक्स पर पोस्ट किया था और लिखा था कि आरआईपी #Poonam Pandey, हम आपको मिस करेंगे। बता दें कि पूनम के जिंद होने की खबर आने के बाद उमैर ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पूनम ने दी जानकारी

पूनम पांडे जिंदा है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। बता दें कि पूनम के इंस्टाग्राम पर बीते दिन एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें उनकी मौत की बात कही गई थी। अब इस पर पूनम ने खुद कहा कि ये बस उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए किया। लोगों का दिल दुखाना उनका मकसद नहीं था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें