Uma Dasgupta Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर डायरेक्टर सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ की ‘दुर्गा’ का निधन हो गया है। जी हां, ‘पाथेर पांचाली’ की एक्ट्रेस उमा दासगुप्ता अब हमारे बीच नहीं रही हैं। उमा दासगुप्ता के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है और हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैंसर की वजह से उमा दासगुप्ता का निधन हुआ है।
चिरंजीत चक्रवर्ती ने की पुष्टि
उमा दासगुप्ता के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर और सांसद चिरंजीत चक्रवर्ती ने एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि की है। बता दें कि चिरंजीत चक्रवर्ती को उमा दासगुप्ता के बेटे ने अपनी मां के निधन की खबर दी है। उमा दासगुप्ता के निधन से चिरंजीत चक्रवर्ती भी बेहद दुखी हैं। इसके अलावा टीएमसी सांसद और राइटर कुणाल घोष ने भी उमा दासगुप्ता के निधन पर शोक जाहिर किया है और एक्ट्रेस के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।
कुणाल घोष ने शेयर किया पोस्ट
कुणाल घोष ने अपने फेसबुक पर एक्ट्रेस के लिए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘पाथेर पांचाली’ की दुर्गा हमेशा के लिए चली गई। उमा दासगुप्ता के निधन पर यूजर्स भी कुणाल घोष के पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि सच में वो कमाल की एक्ट्रेस थीं। दूसरे यूजर ने लिखा कि दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स भी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
Uma Dasgupta
स्क्रीन से बनाई दूरी
गौरतलब है कि उमा दासगुप्ता ने अपनी फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ में ऐसा किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के जहन में हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ‘दुर्गा’ के किरदार में नजर आई थीं और फिल्म में अपू की बड़ी बहन बनी थी। हालांकि, इसके बाद वह दोबारा स्क्रीन पर नजर नहीं आईं। पहली ही फिल्म से लोगों को दिल जीतने वाली उमा ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली और वो कभी किसी फिल्म में नहीं देखी गईं। बावजूद इसके आज भी उमा लोगों के दिलों में मौजूद हैं।
लोगों के दिलों में रहेंगी उमा
भले ही सबके दिलों पर राज करने वाली उमा अब हमारे नहीं हैं, लेकिन उनका किरदार लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा और जब भी सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म की बात होगी तो लोग उमा को जरूर याद करेंगे।
यह भी पढ़ें- Ranveer Brar का हुआ एक्सीडेंट, एक्टर की रीढ़ की हड्डी में लगी गंभीर चोट
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines