Ulajh Trailer Release: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘उलझ ‘ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 23 सेकंड के लिए ट्रेलर में फिल्म की पूरी स्टोरी लाइन दिखा दी गई है। इस फिल्म में जान्हवी देश की सबसे युवा हाई डिप्टी कमिश्नर के किरदार में नजर आने वाली हैं। जिन पर नेपोटिज्म के आरोप हैं। वहीं, उनकी जिंदगी में कितने तूफान आएंगे वो इस ट्रेलर में नजर आ रहा है। ट्रेलर में जान्हवी की एक्टिंग तो अच्छी लग रही है। साथ ही बाकी कई दिग्गज कलाकार इस ट्रेलर में देखे जा सकते हैं।
नेपोटिज्म और गद्दार होने के लगे आरोप
गुलशन देवैया के एक्सप्रेशंस और डायलॉग डिलीवरी हो या फिर Meiyang Chang की एक्टिंग सब कुछ ऑन पॉइंट है। वहीं, कहानी की बात करें तो फिल्म में जान्हवी कपूर पर नेपोटिज्म के अलावा देश द्रोही और गद्दार होने के आरोप लगने वाले हैं। साथ ही उनकी जान भी खतरे में पड़ने वाली है। उन्हें आपने आइडेंटिटी अपने वजूद के लिए लड़ना पड़ेगा। दरअसल, ट्रेलर में दिखाया गया है कि जान्हवी यानी देश की सबसे युवा हाई डिप्टी कमिश्नर को बलि की बकरी की तरह फसाया गया है।
ट्रेलर के कुछ ही सेकंड में दिखा दम
लेकिन अब ये बकरी जो करेगी वो फिल्म में देखने लायक होगा। सारा ट्विस्ट ही तब आएगा जब जान्हवी कपूर विक्टिम न बनकर खुद के लिए जंग लड़ेंगी। ट्रेलर में डायलॉग्स तो दमदार हैं और कलाकार भी एक से एक हैं। ट्रेलर के आखिरी 17 सेकंड असली में आपको फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड करेंगे, बाकी पूरा ट्रेलर इतना खास नहीं लग रहा। इस फिल्म के ट्रेलर से फैंस को जो उम्मीदें थीं वो पूरी होती नजर नहीं आईं। ट्रेलर की शुरुआत थोड़ी बोरिंग लग रही है।
जान्हवी क्यों हुईं ट्रोल?
ये भी हो सकता है कि ट्रेलर भले ही फैंस को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहा हो लेकिन फिल्म में कोई कमी न हो। अभी फिल्म को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता क्योंकि कई बार जिन फिल्म के ट्रेलर लोगों को पसंद आते हैं वो फिल्में भी फ्लॉप चली जाती हैं। साथ ही जिन ट्रेलर को पसंद नहीं किया जाता कई बार वो फिल्में भी लोगों को भा जाती हैं। वहीं, अब इस ट्रेलर के वायरल होते ही कुछ लोगों ने जान्हवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि जान्हवी के कई फ्लॉप देने के बाद उन्हें फिल्में मिलने का कारण है 0:33। दरअसल, जब आप ये ट्रेलर 0:33 पर स्टॉप करेंगे तो आपको नेपोटिज्म शब्द सुनाई देगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines