UK07 Rider अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं अनुराग ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे खुलासे किए थे. वही आज अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तेज रफ्तार में कार दौड़ाई है. उनकी कार की स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटे थी इतना ही नहीं उन्होंने इस तेज रफ्तार की इस कार को अचानक मोड़ दिया जिसके बाद एक्सीडेंट हो गया है. यह लाइव वीडियो उनके लाखों फैंस देख रहे थे. एक्सीडेंट देखते ही सोशल मीडिया सनसनी फैल गई है आपको बता दें कि अनुराग ने लाइव वीडियो के दौरान कहा, 'मम्मी. अगले जन्म में प्यार देना'
आपको बता दे की UK07 Rider अनुराग डोभाल देहरादून के रहने वाले वह एक मशहूर मोटा ब्लॉगर हैं. इतना ही नहीं सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में भी वह नजर आए थे. लेकिन आज यानी 7 मार्च को शाम 7:00 बजे अनुराग डोभाल अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव आए. इस लाइफ के दौरान अनुराग को काफी इमोशनल देखा गया. अनुराग ने लाइव वीडियो में कहा, 'मम्मी अगले जन्म में आऊ तो बस मुझे प्यार देना. बहुत जरूरत थी प्यार की'. अनुराग ने आगे कहा, 'अब लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं या किससे बात करूं'. इस लाइव वीडियो में देखा गया है कि अनुराग खुद को थप्पड़ भी मार रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टा लाइव पर पूरी आपबीती सुनाई. इंस्टाग्राम लाइव तकरीबन आधे घंटे का था. फिर उन्होंने अचानक 'लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव बोला' और गाड़ी को तेज रफ्तार में भागने लगे उनकी गाड़ी की स्पीड 150 किलोमीटर के आसपास थी.
---विज्ञापन---
UK 07 Rider अनुराग डोभाल के कार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग उन्हें कार से बाहर निकाल रहे हैं. इस वीडियो में अनुराग को चिल्ला-चिल्ला कर रोते हुए भी देखा जा रहा है. वीडियो देख कर साफ पता चल रहा है कि अनुसाग डोभाल सेफ और सुरक्षित है. लेकिन उनकी हालत गंभीर बताइ जा रही है. यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. UK 07 Rider का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आपको बता दे कि इस सड़क हादसे में अनुराग की गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई है. वीडियो में अनुराग पीली टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. दरअसल, अनुराग 4 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर 2 घंटे एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में बताया था.
---विज्ञापन---