हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anurag Dobhal बने पिता, UK07 Rider की वाइफ ने शेयर की बच्चे की पहली झलक

Ritika chauchan, Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की वाइफ रितिका चौहान मां और यूके राइडर पिता बन गए हैं. इसकी जानकारी खुद रितिका ने फैंस के साथ शेयर की है. सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Ritika chauchan, Anurag Dobhal. IMAGE CREDIT- Social Media

Ritika chauchan, Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की वाइफ रितिका चौहान ने बड़ी खुशखबरी दी है. एक तरफ जहां रितिका चौहान ने फैंस के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया है, तो वहीं दूसरी ओर अनुराग डोभाल अपना इलाज करवा रहे हैं. जैसे ही रितिका ने बताया कि वो मां बन गई हैं, तो हर कोई खुशी से झूम उठा और सभी उन्हें बधाई देने लगे.

रितिका चौहान ने शेयर किया पोस्ट

रितिका चौहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में रितिका चौहान ने जानकारी दी है कि वो मां बन गई हैं और अनुराग डोभाल पिता. रितिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी है. उन्होंने इस स्टोरी में अपने नवजात शिशु के पैरों की एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा-सा नोट भी शेयर किया है.

रितिका चौहान ने लिखा ये कैप्शन

रितिका चौहान ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने इस फोटो में अपने बेबी के पैरों की प्यारी-सी फोटो शेयर की है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए रितिका ने लिखा कि रामनवमी के पावन और शुभ अवसर पर भगवान ने हमें अपना सबसे कीमती तोहफा दिया है.

विज्ञापन

अनुराग और रितिका के बीच कुछ ठीक नहीं- रिपोर्ट्स

इसके आगे उन्होंने बच्चे के जन्म की तारीख 27 मार्च, 2026 बताई है. हालांकि, गौर करने वाली बात है कि रितिका ने इस पोस्ट में अपने पति को टैग नहीं किया है. वहीं, अनुराग डोभाल ने भी बच्चे के आने की कोई खबर नहीं दी है. वहीं, अगर रिपोर्ट्स की मानें को अनुराग और रितिका के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है.

अनुराग ने परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि अनुराग डोभाल ने कुछ ही दिन पहले अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था. इसके बाद अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की थी. हालांकि, इस हादसे में अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए और अब वो अपना इलाज करवा रहे हैं. इन सबके बीच अब अनुराग पिता बन गए हैं, लेकिन देखने वाली बात होगी कि वो खुद इसके बारे में कब फैंस को बताएंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- एग्जाम हॉल तक पहुंचा Dhurandhar 2 का क्रेज, हमजा का सवाल देख स्टूडेंट्स हुए शॉक्ड; फोटो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola