UK07 Rider Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस वक्त अस्पताल में हैं और हर कोई उन्हें लेकर टेंशन में है. बीती रात यूके राइडर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी जान लेने की कोशिश की. इस हादसे में यूट्यूबर घायल हो गए और उनकी गाड़ी भी चूर-चूर हो गई. हालांकि, अनुराग अस्पताल में हैं और ठीक हैं. इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुराग नजर आ रहे हैं.
इस हाल में अनुराग डोभाल
सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट के बाद पहला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अनुराग अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस दौरान अनुराग ने हल्की सी स्माइल की, जिससे फैंस और उनके चाहने वालों ने थोड़ी राहत भरी सांस ली. साथ ही वीडियो में रिकॉर्डिंग कर रहा शख्स ये कहते हुए सुनाई दे रहा है कि दूसरा जन्म हो गया ना, अनुराग भाई.
एक्सीडेंट के बाद पहला वीडियो
इस वीडियो के सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि यह फुटेज दुर्घटना के बाद अस्पताल से यूट्यूबर की पहली झलक है, और यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो को दीपक कथूरिया नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसके अलावा इंटरनेट पर एक और भी वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में इन्फ्लुएंसर सनी आर्या, जिन्हें तहलका के नाम से भी जाना जाता है, वो नजर आ रहे हैं.
बिग बॉस 17 में साथ आए थे नजर
तहलका, डोभाल से अस्पताल में मिलने पहुंचे हैं. बता दें कि बिग बॉस 17 में दोनों साथ नजर आए थे. साथ ही पॉपुलर इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर ने भी अस्पताल से कई वीडियो क्लिप पोस्ट किए हैं. इन वीडियो में सनी आर्य अस्पताल में नजर आ रहे हैं. वहीं, अब हर कोई अनुराग डोभाल के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है.
टोयोटा फॉर्च्यूनर का एक्सीडेंट
खबरों के मुताबिक, अनुराग डोभाल अपनी लाइवस्ट्रीम के दौरान टोयोटा फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार से चला रहे थे और उन्होंने इसे अपनी “आखिरी ड्राइव” बताया था. बताया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले उनकी रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा थी. दुर्घटना के बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया और अभी वो अस्पताल में ही हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मुझसे गलती हुई है, मैं दिल से…’, वड़ा पाव गर्ल ने क्यों मांगी माफी? वीडियो शेयर कर पकड़े कान
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines