UK07 Rider Anurag Dobhal Latest Health Update: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आया है. सभी जानते हैं कि अनुराग इस वक्त अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस बीच अब यूके राइडर के मैनेजर ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर अब कैसी है अनुराग की हालत?
अनुराग डोभाल का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में रोहित ने यूके राइडर का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है. अनुराग डोभाल के मैनेजर ने लिखा है कि अनुराग भाई की हालत आज सुबह तक स्टेबल थी, लेकिन अब उनकी हालत गंभीर हो गई है क्योंकि एक्सीडेंट की वजह से उनके लंग्स को भी नुकसान पहुंचा है.
अनुराग को हुआ इन्फेकशन
इस वजह से उन्हें गंभीर इन्फेकशन हो गया है. साथ ही गंभीर निमोनिया का भी पता चला है. अनुराग अभी फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और हम आप सभी से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं. अनुराग के मैनेजर के इस पोस्ट ने यूके राइडर के फैंस की चिंता बढ़ा दी है और हर कोई अनुराग के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है.
अनुराग ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरतलब है कि अनुराग डोभाल ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद यूके राइडर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की. इस हादसे के बाद से ही अनुराग अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है.
कलम इंक ने भी दी है सफाई
अनुराग का कहना है कि उनकी फैमिली ने उन्हें परेशान किया है. हालांकि, अनुराग के दावों पर उनके भाई कलम इंक ने कहा है कि अगर इनमें जरा भी सच्चाई है, तो वो इसका सबूत पेश करें. इसको लेकर कलम इंक ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी पोस्ट किए हैं. हालांकि, अब सच क्या है ये तो अनुराग और उनका परिवार ही जानता है, लेकिन सब दुआ कर रहे हैं कि अनुराग जल्दी ठीक हो जाए.
यह भी पढ़ें- पहले किया अनफॉलो, अब लिया ये फैसला… थलापति विजय के बेटे का पारिवारिक क्लेश के बीच बड़ा कदम
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
16 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
22 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
23 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines