UK07 Rider Anurag Dobhal: मशूहर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हेल्थ को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. अनुराग के मैनेजर ने यूके राइडर के हेल्थ अपडेट को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अनुराग अपनी लाइफ के लिए संघर्ष कर रहे हैं. अनुराग के मैनेजर के इस लेटेस्ट अपडेट के बाद फैंस की भी चिंता बढ़ गई है. सभी यूके राइडर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि अनुराग के मैनेजर ने क्या अपडेट दिया है?
अनुराग का हेल्थ अपडेट
अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि अनुराग बेहोशी की हालत में नजर आ रहे हैं. अनुराग को ऑक्सीजन मास्क लगा है और उनकी आंखें बंद है. पोस्ट को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा है कि कल अनुराग भाई की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.
अनुराग को सांस लेने में दिक्कत
रोहित ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि हम उन्हें (अनुराग) को देहरादून ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. अब हम उन्हें तत्काल पास के हॉस्पिटल लेकर आए हैं. अनुराग इस वक्त अपनी लाइफ के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड की कोशिश
गौरतलब है कि अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. इसके पहले अनुराग ने एक वीडियो के जरिए अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, अनुराग के भाई कलम इंक ने उनके इन आरोपों के सबूत भी मांगे हैं और कहा है कि अगर इनमें जरा भी सच्चाई है, तो सबूत पेश किए जाए.
अनुराग ने परिवार पर लगाए हैं गंभीर आरोप
बता दें कि अनुराग के साथ इस हादसे के बाद कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया और कई लोगों ने इस पर अपना अलग तरह का रिएक्शन दिया, लेकिन सच क्या है वो खुद अनुराग और उनका परिवार ही जानता है. अब देखने वाली बात होगी कि अनुराग कब ठीक होंगे और इस मामले में आगे क्या होगा.
यह भी पढ़ें- कौन हैं वो डायरेक्टर, जिन्होंने गोविंदा संग बनाई 17 फिल्में, 17 की 17 हुई हिट! देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines