Aly Goni on UK07 Rider Accident News: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. बीती रात यूट्यूबर ने तेज रफ्तार कार में बैठे हुए सुसाइड करने की कोशिश की. सोशल मीडिया पर UK07 Rider का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं अब टीवी के मशहूर एक्टर अली गोनी ने भी इस वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है. अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें वो अनुराग डोभाल को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं अली गोनी ने वीडियो में क्या कुछ कहा?
अनुराग डोभाल का वीडियो वायरल
सुसाइड अटेम्प्ट करने से पहले अनुराग डोभाल ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने रोते हुए अपने परिवार पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे. इस वीडियो को यूट्यूबर ने अपना लास्ट वीडियो भी बताया था. लेकिन इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स यूट्यूबर को ट्रोल करने लगे. वहीं अब बीते दिन यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: ‘डॉक्टर की निगरानी में…’, UK07 Rider के एक्सीडेंट के बाद टीम ने दिया हेल्थ अपडेट; बताया Anurag Dobhal का हाल
क्या बोले अली गोनी?
वहीं अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर अली गोनी ने उन्हें सपोर्ट किया है और ट्रोल करने वालों की जमकर क्लास लगाई है. अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘उस लड़के ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि वो किन मुश्किलों से गुजर रहा है. उसके कुछ फैमिली प्रॉब्लम्स हैं, जिनमें हमें दखल नहीं देना चाहिए. उसने अपने फैंस के सामने दिल की बात रखी लेकिन बदले में लोगों ने उसका मजाक उड़ाया और उसे ट्रोल किया. अब खबर है कि उसने सुसाइड की कोशिश की है. उम्मीद है कि वो ठीक होगा. ये बहुत दुखद है. जो लोग उसका मजाक बना रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए. ऊपरवाला सब देख रहा है. अल्लाह करे वो जल्द ठीक हो.’
यह भी पढ़ें: UK07 Rider का चौंकाने वाला Live, 150 की स्पीड में दौड़ाई कार, हुआ हादसा
UK07 Rider ने बताई थी आपबीती
सोशल मीडिया पर अली गोनी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी अली को सपोर्ट कर रहे हैं. बता दें अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रोते हुए बोल रहे थे कि ये उनका आखिरी वीडियो है. इसके बाद वो कभी वीडियो नहीं बनाएंगे. साथ ही यूट्यूबर ने कहा था कि उनके परिवार वाले उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं और जिससे वो काफी डिप्रेशन में हैं. साथ ही इस वीडियो में यूट्यूबर ने अपने मरने की बात भी कही थी.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines