Udta Teer Trailer: आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में एक्शन, कॉमेडी और जासूसी से भरे सीन्स देखने को मिल रहे हैं. आयुष्मान खुराना एक ऐसे मिशन में फंसते नजर आए जिसे देखकर ऑडियंस को सिर्फ और सिर्फ हंसी ही आएगी. ट्रेलर को धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वहीं रिलीज होते ही ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऑडियंस को आयुष्मान खुराना का अनोखा ‘पाकिस्तानी जासूस’ वाला रूप काफी पसंद आ रहा है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं आखिर ये फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होने जा रही है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
धर्मा मूवीज और आयुष्मान खुराना ने इस ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वहीं इस ट्रेलर के कैप्शन में लिखा, ‘पेश है धमाकेदार कॉमेडी, जैसा पहले कभी नहीं देखा. तैयार हो जाइए, क्योंकि ये मिशन एक रोलरकोस्टर राइड है. ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है.’ इसके साथ ही मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं ये ट्रेलर अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.
ट्रेलर ने खींचा ध्यान
ट्रेलर में देखने को मिल रहा है कि आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जासूस होते हैं. जिन्हें भारत में मिशन पर भेजा जाता है. लेकिन भारत आकर उनके साथ एक ऐसा हादसा होता है, जिसमें वो अपनी याददाश्त खो बैठते हैं. वहीं आयुष्मान खुराना खुद को एक भारतीय जासूस समझ लेते हैं और वो भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ मिशन प्लान करते हैं. इसके साथ ही वो भारत में छुपे कईं पाकिस्तानी एजेंट्स को भी पकड़वा देते हैं. इस कंफ्यूजन में कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सारा अली खान भी लीड रोल में हैं. इसके साथ ही और भी कई सितारे अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के साथ-साथ राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, राहुल बोस, सुहैल नय्यर और बृजेंद्र काला मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं दिवंगत एक्टर मुकुल देव भी इस फिल्म में देखने को मिल रहे हैं. मुकुल देव की ये फिल्म आखिरी फिल्म है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines