Udit Narayan Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण बीते कुछ टाइम से चर्चा में बने हुए हैं। उदित नारायण का फैन को किस करने का एक वीडियो वायरल हुआ था और इसके बाद से दिग्गज सिंगर सुर्खियों में छा गए। सोशल मीडिया पर उदित नारायण को इसके लिए खूब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। इस बीच अब फिर से सिंगर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोई उदित नारायण को कह रहा है कि एक किस हो जाए? अब आप सोच रहे होंगे कि सरेआम उदित नारायण को ऐसा किसने कहा? तो आइए जानते हैं…
उदित नारायण का वीडियो वायरल
दरअसल, रेडिट पर उदित नारायण का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उदित नारायण पैप्स के कैमरे के सामने पोज देने आते हैं, तो पैपराजी, उदित नारायण से कहते हैं कि सर एक किस हो जाए? हालांकि, इस दौरान उदित नारायण स्माइल करते हुए नजर आए। साथ ही वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि उदित नारायण ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम’ को भी गुनगुनाते नजर आ रहे हैं और इसके बाद उदित नारायण वहां से चले जाते हैं।
Paps got no chill says "Ek Kiss Hojaye" to Udit Narayan !!
byu/IndianByBrain inBollyBlindsNGossip
फीमेल फैन को किया था किस
अब उदित नारायण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ ही दिन पहले उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो में उदित नारायण स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने एक फीमेल फैन को किस किया, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
क्या बोले थे उदित?
जैसे ही उदित नारायण का वो वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, तो लोगों ने उस पर रिएक्ट किया और सोशल मीडिया यूजर्स ने सिंगर को खूब ट्रोल किया था। हालांकि, इस मामले पर सफाई देते हुए उदित ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मैंने क्या कभी खुद को या फिर अपनी फैमिली को या देश को शर्मिंदा करने के लिए कोई काम किया है? मैं अपनी लाइफ के इस फेज में आकर ऐसा कुछ क्यों करूंगा और वो भी तब, जब मेरे पास सब कुछ है। मेरा और मेरे फैंस का रिश्ता गहरा है और ये प्यार और अट्टू बंधन भी है।
इंडियन आइडल के सेट से वायरल हुआ था वीडियो
गौरतलब है कि इसी दौरान उदित का एक और भी वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सिंगर किसी और को नहीं बल्कि मशहूर सिंगर अलका याग्निक को किस करते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे पुराने वीडियो में उदित नारायण इंडियन आइडल के सेट पर सिंगर अलका याग्निक को किस कर रहे हैं। ये वीडियो तब वायरल हुआ था, जब एक लाइव परफॉरमेंस के दौरान उदित नारायण ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना गा रहे हैं और फीमेल फैन को किस करने को लेकर ट्रोल हो रहे थे।
यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia की गिरफ्तारी पर ‘सुप्रीम’ रोक, कहा- शो के जरिए बाहर आई दिमाग की गंदगी
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines