Udit Narayan: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण इस वक्त जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिंगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कथित तौर पर एक फीमेल फैन को किस करते देखा जा रहा है। हालांकि, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर उदित नारायण का रिएक्शन भी आ चुका है और उन्होंने सफाई दे दी है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर उदित नारायण का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, ये वीडियो पुराना है।
इंडियन आइडल के सेट से वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर उदित नारायण का दूसरा वीडियो जो वायरल हो रहा है, उसमें सिंगर किसी और को नहीं बल्कि मशहूर सिंगर अलका याग्निक को किस करते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे पुराने वीडियो में उदित नारायण इंडियन आइडल के सेट पर सिंगर अलका याग्निक को किस कर रहे हैं। ये वीडियो तब वायरल हुआ है, जब एक लाइव परफॉरमेंस के दौरान उदित नारायण ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना गा रहे हैं और फीमेल फैन को किस करने को लेकर ट्रोल हो रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर उदित नारायण का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो फीमेल फैन को किस करते नजर आए। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने सिंगर को ट्रोलर करना शुरू कर दिया और उनकी खूब आलोचना की। हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए उदित ने कहा कि भीड़ में खूब सारे लोग होते हैं और भले ही हमारे पास बॉडीगार्ड होते हैं, लेकिन लोगों यानी फैंस को लगता है कि उन्हें फोटोज लेने का मौका मिल रहा है और यही वजह है कि कुछ लोग हाथ मिलाते हैं और कुछ लोग हाथ पर किस करते हैं।
इंटरनेट पर बवाल
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा उदित ने कहा कि इस वायरल वीडियो के पीछे एक सीक्रेट एजेंडा भी हो सकता है। मेरे परिवार की इमेज ऐसी है कि लोग चाहते हैं कि विवाद हो। उन्होंने कहा कि फैंस मुझसे प्यार करते हैं और मुझे लगता है कि उन्हें खुश रहने दिया जाए। गौरतलब है कि उदित का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने के बाद से ही विवाद बढ़ा हुआ है और इंटरनेट पर बहस छिड़ी हुई है
यह भी पढ़ें- Emmy नॉमिनेटेड प्रोड्यूसर की ब्रेस्ट कैंसर से मौत, Allyce Ozarski ने 41 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines