Udit Narayan Controversy: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के खिलाफ बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दो अलग-अलग याचिका दर्ज की गई हैं। ये मामला उनकी पहली शादी से जुड़ा हुआ है। बीते दिन ही उदित सुपौल न्यायालय में पेश हुए थे, जहां उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने आरोप में कहा था कि सिंगर ने उनके अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने नेपाल में स्थित उनकी जमीन के 18 लाख रुपये भी अपने पास रख लिए। अब वह उन्हें अपनी पहली पत्नी मानने से इनकार कर रहे हैं। इस वजह से रंजना झा ने 2022 में मेंटेनेंस और संपत्ति के पैसे की मांग करते हुए कोर्ट में केस दर्ज कराया था।
नेपाल की दीपा से की दूसरी शादी
रिपोर्ट के मुताबिक, उदित नारायण ने पहली शादी बिहार की रंजना झा के साथ हुई थी। उस वक्त वह स्ट्रगल कर रहे थे। बिहार छोड़कर सिंगर मुंबई चले गए जहां उन्हें नेपाल की सिंगर दीपा गहतराज से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। सिंगर की पहली शादी साल 1984 में रंजना झा के साथ हुई थी। बताया जाता है कि रंजना अपने पति के साथ रहना चाहती हैं। वह लंबे वक्त से अपने पति से अधिकार पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। अब इस मामले में नया मोड़ आ चुका है।
यह भी पढ़ें: Archana Gautam का किससे हुआ ब्रेकअप? Celebrity MasterChef में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल
दरअसल, उदित नारायण की मुश्किल इसलिए बढ़ गई है क्योंकि मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस. के. झा सिंगर से जुड़े इस मामले को लेकर मानवाधिकार आयोग पहुंच गए हैं। उन्होंने NHRC और BHRC में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की हैं। झा का कहना है कि भारतीय संविधान के अनुसार बिना तलाक दिए दूसरी शादी करना गैरकानूनी है। हिंदू विवाह अधिनियम के तहत ऐसी स्थिति में दूसरी शादी को शून्य शादी और गैरकानूनी माना जाना चाहिए।
उन्होंने कारण बताते हुए आगे कहा कि जब कानून बनाया गया है, तो ये सभी के लिए समान रूप से होना चाहिए। उदित नारायण जैसे स्टार्स को कदम उठाना चाहिए कि महिलाओं के अधिकारों पर कुठाराघात है, मानवाधिकार का उल्लंघन है।
किसिंग विवाद में फंसे थे सिंगर
गौरतलब है कि उदित नारायण इससे पहले किसिंग विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने फीमेल सिंगर को किस किया था, जिसके बाद से सिंगर लोगों के निशाने पर आ गए थे। लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
37 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines