Udit Narayan Reaction Kissing Viral Video: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण कंट्रोवर्सी का शिकार हो गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर को कथित तौर पर एक फीमेल फैन के होंठ पर किस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के वायरल होते ही उदित नारायण को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा। अब सिंगर ने वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि ‘फैंस इतने दीवाने होते हैं ना। हम लोग ऐसे नहीं हैं। हम सभ्य लोग हैं। कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और इस तरह अपना प्यार जताते हैं। उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को?’
क्या बोले सिंगर उदित नारायण?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, 69 वर्षीय सिंगर उदित नारायण ने फीमेल फैन के साथ किसिंग वीडियो पर ट्रोल होने के बाद कहा, ‘भीड़ में बहुत सारे लोग होते हैं। हमारे पास बॉडीगार्ड मौजूद हैं लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है। इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है तो कोई हाथ को किस करता है। ये सब दीवानगी होती है। उसे इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।
उदित नारायण ने सुझाव देते हुए कहा कि वायरल वीडियो पर विवाद के पीछे एक सीक्रेट एजेंडा हो सकता है। उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी फैमिली की इमेज ऐसी है कि हर कोई चाहता है (विवाद हो) आदित्य नारायण चुप चाप रहता है, विवाद में नहीं आता है। बहुतों को ऐसा महसूस होना चाहिए कि जब मैं स्टेज पर गा रहा होता हूं तो एक पागलपन होता है। फैंस मुझसे प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें खुश होने दें। वरना इस तरह के लोग हम हैं ही नहीं।’
वायरल वीडियो पर दिया रिएक्शन
फीमेल फैन के होंठ पर किस करने के मामले में सिंगर उदित नारायण ने कहा, ‘ये सहज क्षण था। मैं पिछले 46 साल से इंडस्ट्री में हूं। मेरी इमेज ऐसी नहीं रही है। असल में जब मैं अपने फैंस का प्यार देखता हूं तो मैं अपने हाथ जोड़ लेता हूं। हालांकि स्टेज पर मैं झुक जाता हूं, ये सोचकर कि फिर आज का यह समय लौटकर न आए।’
यह भी पढ़ें: Udit Narayan ने लाइव शो में फीमेल फैन को किया Kiss? वायरल वीडियो देख भड़के फैंस!
सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर उदित नारायण का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सिंगर ने अपनी फीमेल फैन (जो उनके साथ सेल्फी ले रही थी) के होंठ पर किस किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से उदित नारायण को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
20 mins agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
1 hr ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
2 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
2 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
20 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
22 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines