Udaipur Files: फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ लंबे समय से विवाद में रहने के बाद आज रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले इसको लेकर खूब विवाद हुआ और मामला हाईकोर्ट तक गया। हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज से रोक हटा और इसे रिलीज करने के आदेश दे दिए। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर की एक सीट को खाली रखा गया और इस पर कन्हैया लाल के बेटे का रिएक्शन भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा है?
थिएटर की एक सीट क्यों खाली?
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर कन्हैया लाल के बेटे यश साहू ने एएनआई से बात करते हुए इस पर अपना रिएक्शन दिया है। यश साहू ने कहा कि मेरी मां अभी भी इमोशनली परेशान हैं और वो फिल्म को नहीं देख पाएंगी। थिएटर की एक सीट को खाली रखा गया है, जो उनके पिता के लिए है और उस सीट पर उनकी फोटो को रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भले ही मेरी मां फिल्म नहीं देख पाएंगी, लेकिन थिएटर में मेरे पिता के लिए एक सीट रखी जाएगी।
क्या बोले कन्हैया लाल के बेटे?
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ पर अपना रिएक्शन देते हुए कन्हैया लाल के बेटे यश साहू ने कहा कि ये फिल्म उनके परिवार के लिए बहुत मायने रखती है। फिल्म में किसी धर्म या समुदाय को ठेस नहीं पहुंचाई गई है और ना ही ये उनके खिलाफ है बल्कि इस फिल्म का उद्देश्य ‘सच्चाई दिखाना’ और आतंकवाद के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साहू ने आगे कहा कि मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वो इस फिल्म को देखें।
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’
उन्होंने कहा कि लोगों को फिल्म देखनी चाहिए और इसको समझना चाहिए कि 28 जून को मेरे पिता के साथ क्या हुआ था? साथ ही देश में आतंकवाद की जड़ें कैसे काम कर रही हैं? ये फिल्म किसी भी धर्म का विरोध नहीं करती है और ना ही ये किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की बात करें तो इस फिल्म में राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी कन्हैया लाल की 2022 में हुई हत्या की कहानी को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें- गिप्पी ग्रेवाल, एपी ढिल्लों, बाबा सिद्दीकी और अब Kapil Sharma… क्या एक-एक कर Salman Khan के करीबी आ रहे निशाने पर?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines