Rhea Chakraborty Dating: अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की साल 2020 हुई मृत्यु के बाद से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) विवादों में घिरी हुई हैं। कभी NCB तो कभी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा एक के बाद कई जांच की आंच उनपर आती रही है। लेकिन इन सभी उथल-पुथल के बीच उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है।
लगभग ढाई साल के बाद एक बार फिर रिया की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। सुशांत के जाने के बाद रिया की जिंदगी में फिर से प्यार के फूल खिल गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस, फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) के भाई बंटी सजदेह (Bunty Sajdeh dating Rhea Chakraborty) को डेट कर रहीं हैं।
बंटी स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की फील्ड में सबसे बड़ी मैनेजमेंट फर्म्स में से एक के मालिक हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, बंटी और रिया काफी लम्बे समय से एक दूसरे को जानते थे। लेकिन उन्होंने डेटिंग कुछ समय पहले शुरू की है। इतना ही नहीं बंटी एक्ट्रेस के मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे।
कौन हैं बंटी सजदेह?
बंटी सजदेह एक बिजनेसमैन हैं और स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट फील्ड में उनकी मैनेजमेंट कंपनी के मालिक हैं। विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा जैसे नामचीन क्रिकेटर उनके क्लाइंट और दोस्त हैं। इतना ही नहीं रिया भी उनकी क्लाइंट रह चुकी हैं और दोनों एक दूसरे को लम्बे समय से जानते है। बंटी का बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ भी गहरा रिश्ता है और वह फेमस फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के भाई हैं। रिया से पहले बंटी का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी जुड़ चुका है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
5 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
7 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
9 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
18 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines