Bollywood Starkids: हिंदी सिनेमा में पहले ये चलन चला कि स्टार्स अपने बच्चों का चेहरा छुपाएंगे। इसके बाद ये हुआ कि कुछ टाइम के बाद वो इसे रिवील करेंगे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड में इसकी होड़-सी लग गई है कि सब अपने बच्चों का चेहरा छुपाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो भई ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल जिसे देखो वो अपने बच्चे का फेस रिवलिंग के बाद भी छुपा रहा है। हाल ही में एक और हसीना ने ऐसा किया है। आइए जानते हैं कि अब किसने अपने बच्चे का फोटो लेने से मना किया है?
ट्विंकल खन्ना ने बेटी की फोटो लेने से किया मना
दरअसल, हाल ही में ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी नितारा संग एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। इस दौरान जैसे ही पैप्स दोनों की फोटो लेने की कोशिश करते हैं, तो ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी नितारा के फोटोज लेने से मना कर देती हैं और नितारा साइड में चली जाती हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
आलिया भट्ट और करीना कपूर
ना सिर्फ ट्विंकल खन्ना बल्कि उनके पहले आलिया भट्ट और करीना कपूर भी अपने बच्चों की फोटोज ना लेने के लिए पैप्स से कह चुकी हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से बेटी की सभी फोटोज को हटा दिया। हालांकि, आलिया ने उन फोटोज को नहीं हटाया है, जिनमें राहा का फेस नहीं दिख रहा है। इतना ही नहीं बल्कि सैफ अली खान पर हमले के बाद से करीना कपूर खान भी अपने बच्चों की फोटोज लेने से मना कर चुकी हैं।
प्रियंका चोपड़ा भी छुपाती हैं मालती का फेस
ना सिर्फ करीना और आलिया बल्कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बेटी मालती का फेस हाइड करती हुआ नजर आती हैं। जी हां, वैसे तो पीसी अक्सर ही अपनी बेटी के साथ फोटोज शेयर करती हैं, लेकिन उन फोटोज में वो मालती के फेस को रिवील नहीं करती हैं। अब लोगों में ये चर्चा है कि क्या बॉलीवुड के सभी स्टार्स अपने बच्चों के चेहरों को छुपाने में लगे हैं।
यह भी पढ़ें- हनीमून पर वायरल हुईं Prateik Babbar की तस्वीरें, Priya Banerjee के साथ दिखे रोमांटिक
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
9 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines