फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे नेपो किड हुए हैं जो विरासत में मिली स्टारडम से भी अपनी पहचान बॉलीवुड में नहीं बना सके. वहीं इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने मम्मी-पापा से भी बड़ा स्टारडम हासिल किया. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिनके पापा सुपरस्टार थे और उनकी मम्मी भी अपनी डेब्यू मूवी से ही स्टार बन गई थीं. लेकिन ये एक्ट्रेस खुद एक भी ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दे सकी. सलमान खान और आमिर खान जैसे सितारों के साथ काम करने के बाद इस हसीना ने बॉलीवुड से किनारा कर लिया. हम बात कर रहे हैं ट्विंकल खन्ना की. चलिए सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना के फिल्मी सफर के बारे में जानते हैं.
एक्ट्रेस का डेब्यू
ट्विंकल खन्ना का जन्म बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के घर हुआ था. वहीं एक्ट्रेस की मम्मी डिंपल कपाड़िया अपनी पहली फिल्म ‘बॉबी’ से ही इंडस्ट्री की स्टार बन गई थीं. मम्मी-पापा के स्टारडम को मैच करना ट्विंकल के लिए काफी मुश्किल रहा है. ट्विंकल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में आई ‘बरसात’ फिल्म से की थी. इस फिल्म में ट्विंकल के साथ बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आए थे. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.
यह भी पढ़ें: 2025 की 8.6 IMDB रेटिंग वाली फिल्म, जिसने तेजी से छापे सबसे ज्यादा नोट; ‘पठान’, ‘एनिमल’ और ‘छावा’ को भी चटाई धूल
इन फिल्मों में किया काम
ट्विंकल ने अपने करियर में सिर्फ 15 फिल्में की हैं और इनमें से एक्ट्रेस की एक भी फिल्म ब्लॉकबस्टर नहीं रही. इनमें ‘जान’, ‘दिल तेरा दीवाना’, ‘उफ! ये मोहब्बत’, ‘इतिहास’, ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, ‘जुल्मी’, ‘सीनू’, ‘बादशाह’, ‘ये है मुंबई मेरी जान’, ‘मेला’, ‘जोरू का गुलाम’, ‘जोड़ी नंबर 1’ और ‘प्यार के लिए कुछ भी करेगा’ जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि ट्विंकल की आमिर खान के साथ आई ‘मेला’ फिल्म काफी पॉपुलर हुई थी और इस फिल्म में उनके किरदार रूपा की खूब तारीफ भी हुई थी. इसी फिल्म ने ट्विंकल को पहचान भी दिलाई थी.
यह भी पढ़ें: कितनी है Salman Khan की नेटवर्थ? कभी 75 रुपये थी भाईजान की सैलरी; आज एक फिल्म के लेते हैं 100 करोड़
अब क्या करती हैं एक्ट्रेस?
आमिर से पहले ट्विंकल खन्ना सलमान खान के साथ ‘जब प्यार किसी से होता है’ मूवी में काम कर चुकी हैं. साथ ही गोविंदा के साथ ‘जोरू का गुलाम’ और ‘जोड़ी नंबर 1’ मूवीज भी उनकी काफी पॉपुलर हुई थीं. साल 2001 में एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार से शादी की थी और दोनों 2 बच्चों के माता-पिता हैं. आज भले ही एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हों अब वो लेकिन ट्विंकल एक राइटर, इंटीरियर डिजाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines