Industry Trailer Release, TVF News Web Series: टीवीएफ यानी ‘द वायरल फीवर’ (TVF) लगातार मनोरंजन का डोज दे रहा है। पहले पंचायत, फिर गुल्लक और फिर ‘सिस्टरहुड’। एक के बाद एक शो से टीवीएफ दर्शकों को ट्रीट देने से पीछे नहीं हट रहा है और अब… अब तो ‘द वायरल फीवर’ पर में फीवर चढ़ गया है। अरे भई, आपने नहीं सुना… टीवीएफ की अगली सीरीज की भी अनाउंसमेंट हो गई है और अब ‘द वायरल फीवर’, ‘इंडस्ट्री’ का सच दिखाने के लिए तैयार है। जी हां, ‘इंडस्ट्री’ जिसका ट्रेलर भी बीते दिन यानी 14 जून को ही रिलीज हुआ है।
कैसा है ट्रेलर?
बीते दिन अमेजन मिनी टीवी के यूट्यूब चैनल पर अपकमिंग सीरीज ‘इंडस्ट्री’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस सीरीज का ट्रेलर देखकर ही इसकी कहानी समझ में आ रही है। एक मिनट पचास सेकंड के इस ट्रेलर की बात करें को इसमें दिखाया जा रहा है कि एक बंदा, जिसका नाम आयुष शर्मा होता है वो एक फिल्म राइटर है और वो एक-दो नहीं बल्कि कई फिल्में लिख चुका है। हालांकि इसमें हैरानी की बात ये है कि इतनी सारी फिल्में लिखने के बाद भी उसकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं होती है, जिससे वो बहुत परेशान होता है।
क्या आयुष को फिर मिलेगा रिजेक्शन?
साथ ही लोग भी उसको इस बात का ताना मारते हैं। इतना ही नहीं इसके लिए उसे बड़े फिल्ममेकर्स भी ताना देते हैं और वो ‘अनरिलीज राइटर’ का टैग लेकर घूमता रहता है। फिर उसको एक बड़ा मौका मिलता है और उससे कहा जाता है कि अपना आइडिया बताओ। अब भई आयुष फिल्म राइटर है, तो जाहिर-सी बात है कि उसके पास आइडियाज की कमी नहीं होगी, लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि आयुष क्या आइडिया देगा और इस बार भी उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा या वो कामयाब हो जाएगा?
कब और कहां रिलीज होगी सीरीज?
अपकमिंग सीरीज ‘इंडस्ट्री’ के ट्रेलर को देखकर लोगों में इसकी कहानी जानने की एक्साइटमेंट देखी जा रही है। अगर आप भी इस सीरीज को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन मिनी टीवी का रुख करना होगा। बता दें कि 19 जून से इसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही देखने वाली बात ये भी होगी कि क्या ‘इंडस्ट्री’ का सच लोगों को हजम होगा या नहीं? अरे मतलब क्या पंचायत और गुल्लक की तरह ये सीरीज भी लोगों का पसंद आएगी? अब इसका जवाब तो वक्त के साथ ही मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Weekend OTT Release: आग उगलती गर्मी में बाहर क्यों निकालना, वीकेंड पर घर पर ही माहौल बना देंगी ये नई फिल्में-सीरीज
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines