TVF Become Today Pop Culture: एक समय था जब लोग फिल्मों तक सीमित थे लेकिन जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म का दौर आया है, लोगों के पास देखने के लिए कंटेंट की कमी नहीं है। आजकल नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जी5 जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म हैं, जिन पर हर हफ्ते फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इस बीच ‘द वायरल फीवर’ (TVF) का नाम काफी तेजी से हाईलाइट हो रहा है। वैसे तो इस प्लेटफार्म को आए 12 साल हो चुके हैं लेकिन आज के समय में TVF अपने कंटेंट से अन्य OTT प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर दे रहा है। TVF कॉमेडी और ह्यूमर से भरपूर कई ऐसे कंटेंट बना रहा है, जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं।
कैसे बना पॉप कल्चर की आवाज
TVF के मेकर्स ने अपनी शुरुआत से ही दिखा दिया था कि वो दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हुआ भी कुछ ऐसा ही जब इस प्लेटफॉर्म के जरिए पंचायत, कोटा फैक्ट्री, पिचर्स, एस्पिरेंट्स, गुल्लक और सपने वर्सेस एवरीवन जैसी कई वेब सीरीज का निर्माण किया गया। अपनी अनोखी कहानी और ह्यूमर के चलते इसने दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करना शुरू कर दिया। इन शो की बदौलत ही TVF ने आज के पॉप कल्चर को प्रभावित करना शुरू किया। आज आलम ये है कि TVF की कोई भी सीरीज रिलीज होती है तो अधिकतर लोग उसे देखने के लिए उतावले हो जाते हैं।
TVF के कंटेंट में क्या खास?
OTT प्लेटफॉर्म पर आपको क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर और कॉमेडी से लेकर कई जोनर की वेब सीरीज आपको देखने को मिल जाएंगी। लेकिन TVF में हमेशा वो कंटेंट परोसा जाता है, जिसका इंतजार दर्शकों को रहता है। अगर बात करें ‘पंचायत’ की तो वैसे तो ये सीरीज गांव पर आधारित है लेकिन ये शहरी दर्शकों का दिल भी जीत रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीरीज में कंटेंट को जिस सहजता और छोटी-छोटी बारीकियों के साथ बनाया गया है, वो दर्शकों के दिल को छू रहा है।
यह भी पढ़ें: Panchayat और Gullak से कम नहीं TVF की 5 वेब सीरीज का भौकाल, Imdb पर मिली हाईएस्ट रेटिंग
TVF की पसंदीदा वेब सीरीज
वैसे तो TVF ने कई कंटेंट का निर्माण किया है लेकिन कोटा फैक्ट्री, गुल्लक, संदीप भैया, एस्पिरेंट्स, हॉस्टल डेज और पंचायत जैसी कुछ वेब सीरीज हैं, जिन्हें दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार दिया है। TVF की 7 वेब स्टोरी को IMDB के ग्लोबल टॉप 250 की लिस्ट में जगह दी गई है। यही वजह है कि आज के समय में TVF आकर्षित करने वाले कंटेंट का निर्माण करने वाला प्लेटफॉर्म बन चुका है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines