TV TRP Report: टीवी सीरियल्स लोगों के दिलों में छाए रहते हैं. वेब सीरीज के जमाने में भी आज भी घर की महिलाएं इन टीवी सीरियल्स की दीवानी हैं. ‘अनुपमा’ से लेकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ तक टीवी सीरियल्स ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. इस हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट भी सामने आ गई है. टॉप 10 में इस बार कौन-कौन से टीवी सीरियल्स ने अपनी जगह बनाई, चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
पहले नंबर पर कौन?
रुपाली गांगुली का फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ अभी भी ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहा है. टीवी टीआरपी रिपोर्ट में भी ‘अनुपमा’ ने अपनी बादशाहत कायम रखी. टीवी टीआरपी रिपोर्ट में ‘अनुपमा’ का नाम पहले नंबर पर बना हुआ है. राजन शाही का ये सीरियल पिछले 5 सालों से टीवी पर नंबर 1 बना हुआ है. स्टार प्लस के साथ-साथ ये सीरियल जियोहॉटस्टार पर भी छाया हुआ है.
किस नंबर पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’?
टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने अपनी जगह बनाई है. स्मृति ईरानी ने इस शो से टीवी इंडस्ट्री में कमबैक किया है. वहीं आते ही ये सीरियल सबका फेवरेट बन गया है. तीसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने अपनी जगह बनाई है. समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की जोड़ी को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है.
पांचवें नंबर पर कौन?
वहीं चौथे नंबर पर लिस्ट में ‘उड़ने की आशा- सपनों का सफर’ का नाम शामिल है. नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लन इस शो में लीड रोल में नजर आ रहे हैं. पांचवें नंबर पर ‘तुम से तुम तक’ है. इस सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते ऊपर जगह बनाई है. वहीं छठे नंबर पर टीवी का सबसे चर्चित शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने अपनी जगह बनाई है.
यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर आरोपी ने भेजे मैसेज
‘पति पत्नी और पंगा’ भी लिस्ट में शामिल
लिस्ट में 7वें नंबर पर ‘उड़ने की आशा’ का नाम शामिल है. इसके साथ ही 8वें नंबर पर ‘वसुधा’ सीरियल ने अपनी जगह बनाई है. प्रिया ठाकुर को इस सीरियल में काफी पसंद किया जा रहा है. 9वें नंबर पर ‘गंगा मां की बेटियां’ ने अपनी जगह बना ली है. 22 सितंबर को ही इस सीरियल का प्रीमियर हुआ था. आते ही ये भी टीवी की दुनिया में छा गया है. वहीं 10वें नंबर पर ‘पति पत्नी और पंगा’ का नाम शामिल है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
40 mins agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 hr agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
12 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
13 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
15 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
16 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
18 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines