Nitish Bharadwaj On Kalki 2898 AD: नाग अश्विन की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘कल्कि 2989 एडी’ रिलीज होने के साथ ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने अब तक 466 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। इस फिल्म की कहानी में महाभारत का एक हिस्सा दिखाया गया है। अब टीवी शो महाभारत में भगवान कृष्ण का रोल अदा कर चुके नीतीश भारद्वाज ने इस फिल्म पर बात की है।
‘हिंदी फिल्ममेकर्स साउथ सिनेमा से सीखें’
नीतीश भारद्वाज ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस फिल्म को देखने के बाद कलाकारों और डायरेक्टर दोनों को सराहा है। इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म के सीक्वेल पर भी एक बड़ा दावा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने भगवान विष्णु के 10वें अवतार जो कि कल्कि है उनपर भी बातचीत की है। नीतीश ने कहा कि हिंदी फिल्ममेकर्स को साउथ से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने साउथ सिनेमा के मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि वो धर्मग्रंथों और महाकाव्यों की गहरी समझ रखते हैं, इसलिए उनसे ये चीज सीखी जा सकती है।
नीतीश भारद्वाज ने की डायरेक्टर की तारीफ
नीतीश ने फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन की तारीफ करते हुए कहा उन्होंने महाभारत के सभी किरदारों और भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि के भविष्य के जन्म का बहुत ही चतुराई के इस्तेमाल किया है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें जरा भी शक नहीं है कि फिल्म के डायरेक्टर ने विजुअली भी इसे बहुत अच्छे से पर्दे पर दिखाया है। ये वाकई तारीफ के लायक है।
‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल पर नीतीश की प्रेडिक्शन
नीतीश भारद्वाज ने इस फिल्म के सीक्वल पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने इसके सीक्वल पर अपनी प्रेडिक्शन शेयर की। उन्होंने कहा- हो सकता है प्रभास का किरदार जो कर्ण के रोल में दिखे हैं। वो इस फिल्म के सीक्वल में मर जाएं। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि ‘सीक्वल में नाग अश्विन को ‘कृष्ण का चेहरा भी छिपाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उसके लिए मैं अवेलेबल हूं।’ आपको बता दें फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी जैसे सितारों ने बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म को ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।
यह भी पढ़ें: इन 4 रियल कपल ने रील लाइफ में खूब किया रोमांस, स्पेशल केमिस्ट्री के दीवाने हुए फैंस
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines