Sonarika Bhadoria Wedding: टीवी की पार्वती के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में सोनारिका भदौरिया की मेहंदी की रस्म थी जिसकी तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन इन रस्मों से पहले सोनारिका भदौरिया का एक ऐसा वीडियो सामने आ गया जिसे देख उनके फैंस की बेचैनी बढ़ गई। इस वक्त सोनारिका भदौरिया के सभी चाहने वाले उन्हें लेकर टेंशन में बने हुए हैं। बात है ही कुछ ऐसी कि फैंस तो घबराएंगे ही। दरअसल, जिन हाथों में मेहंदी लगने वाली थी अब उन्हीं हाथों पर ग्लूकोज की ड्रिप लगी हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: जैन गुरु के निधन से दुखों में डूबी Ankita Lokhande, भावुक नोट शेयर कर दी श्रद्धांजली
शादी से पहले सोनारिका भदौरिया को क्या हुआ?
सोनारिका भदौरिया की अपनी शादी से पहले तबियत बिगड़ गई है और एक्ट्रेस के हाथ पर अब ड्रिप चढ़ते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख एक्ट्रेस के फैंस भी घबराए हुए हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। बता दें, ये वीडियो खुद सोनारिका भदौरिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपने वेडिंग फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं और साथ ही खाने का लुफ्त भी उठा रही हैं। लेकिन इस वीडियो को देख फैंस तब चौंक गए जब डॉक्टर इस दौरान एक्ट्रेस को ड्रिप लगाते हुए दिखे। हालांकि, इस दौरान भी एक्ट्रेस के चेहरे पर बस स्माइल ही नजर आ रही है।
मेहंदी से पहले बीमार पड़ीं सोनारिका भदौरिया
ड्रिप के साथ एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल
वो अपनी तकलीफों को भूलकर अपने प्री वेडिंग फंक्शन्स को एन्जॉय करना चाहती हैं। ऐसे में वो इस तकलीफ को भी हंसते-हंसते सह रही हैं। अब ये देखकर फैंस को भी थोड़ी हिम्मत मिली है। वहीं, इस तस्वीर से ये भी पता चला है कि एक ही दिन में एक्ट्रेस के दो बड़े फंक्शन्स हुए हैं और इस दौरान डॉक्टर्स ने हर समय उनका पूरा ध्यान रखा कि वो ठीक हो जाएं और दोबारा से फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस कर सकें। दूसरी तरफ सोनारिका भदौरिया की मेहंदी सेरेमनी की स्पेशल फोटोज भी सामने आ चुकी हैं। ये फोटोज भी उन्होंने अपने ही अकाउंट से फैंस के लिए जारी कर दी हैं। अपने मेहंदी के फंक्शन में सोनारिका ने मुस्लिम ब्राइड वाला लुक कैरी किया।
मेहंदी और लहंगे से जुड़े हैं खास जज्बात
अपने स्पेशल आउटफिट का राज खोलते हुए एक्ट्रेस ने बताया है कि इस फंक्शन में उन्होंने अपनी मां की शादी का लहंगा पहना है। इस रेड और ग्रीन आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने सिर पर जो पासा लगाया है उसने उनके लुक में जान फूक दी है। कुछ तस्वीरों में वो अपने दूल्हे राजा के साथ रोमांटिक पोज देते हुए भी नजर आ रही हैं। अब इस कपल फोटोशूट ने फैंस के दिल जीत लिए हैं। वहीं, एक्टेस ने अपने हाथ की मेहंदी भी दिखाई है। ये मेहंदी बाकी आम मेहंदी से काफी अलग और स्पेशल है क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने एक हाथ में दूल्हा-दुल्हन और दूसरे हाथ में शिव-पार्वती बनवाए हैं।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
14 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
30 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
54 mins ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
17 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines