---विज्ञापन---

‘छोटे कपड़े पहनो और मुझे सिड्यूस करो’, टीवी की भाभी जी ने लगाए फिल्म मेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Shilpa Shinde Allegations on Filmmaker: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने एक बड़े फिल्म मेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

---विज्ञापन---

Shilpa Shinde Casting Couch: टीवी की लोकप्रिय अदाकारा शिल्पा शिंदे, जो घर-घर में ‘भाभी जी’ के नाम से मशहूर हैं, उन्होंने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। शिल्पा शिंदे ने एक नामी फिल्म निर्माता पर 26 साल पहले यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ये मामला तब का है जब शिल्पा इंडस्ट्री में कदम रख रही थीं और इस घटना ने उनके जीवन पर बड़ा असर डाला।

शिल्पा शिंदे ने फिल्म निर्माता पर लगाया आरोप

रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ रहीं एक्ट्रेस शिल्पा ने एक इंटरव्यू दिया। इसमें वो अपनी जिंदगी से जुड़े संघर्षों के बारे में बात कर रही थीं। तभी शिल्पा ने खुलासा किया कि उनके साथ एक बेहद दर्दनाक घटना हुई थी। शिल्पा शिंदे ने बताया कि कैसे एक फेमस हिंदी फिल्म निर्माता ने उन्हें ऑडिशन के बहाने यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया था।

---विज्ञापन---

छोटे कपड़े पहनने के लिए कहा गया- शिल्पा

46 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने कड़वे अनुभव को शेयर करते हुए कहा, ‘ये घटना साल 1998-99 के आसपास की है। उस समय मैं काफी मासूम थी और एक फिल्ममेकर ने मुझसे कहा कि मुझे एक खास सीन के लिए थोड़े छोटे कपड़े पहनने होंगे। मैंने उन्हें कहा कि मैं उन कपड़ों को पहनने में असहज महसूस कर रही थी। लेकिन सामने से मुझे जवाब आया कि मुझे हॉट लगने के लिए वही कपड़े पहनने होंगे।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

---विज्ञापन---

आगे बात करते हुए शिल्पा ने बताया कि उस फिल्म निर्माता ने सीन की शूटिंग के दौरान अपनी हदों को पार किया। एक्ट्रेस की मानें तो उसने कहा कि मैं तुम्हारा बॉस हूं, तुम मुझे रिझाओ। शिल्पा ने कहा कि ‘जब मैंने देखा कि वो मेरी असहमति को नजरअंदाज कर रहा है और मुझे मजबूर कर रहा है, तो मैंने उसे धक्का दिया और वहां से बाहर भाग गई’।

सालों बाद फिर दोनों की हुई मुलाकात

इस घटना के बाद शिल्पा शिंदे ने बताया कि सालों बाद उसी फिल्म निर्माता से एक बार फिर मिलीं। इस बार फिल्म निर्माता ने उनके साथ प्यार से बात की और एक फिल्म में भूमिका की पेशकश की जिसे एक्ट्रेस ने साफ-साफ मना कर दिया। हालांकि इस मामले में शिल्पा ने फिल्म निर्माता के नाम के बारे में कोई खुलासा नहीं किया।

---विज्ञापन---

शिंदे ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ये घटना मेरे साथ ही नहीं हुई थी, बल्कि इंडस्ट्री में कई और महिलाओं ने भी इसी तरह के अनुभव किए हैं। शिल्पा ने कहा कि “ये चीजें आम हैं और कुछ लोग इससे बच भी जाते हैं। बहुत सी महिलाएं ऐसी स्थितियों का सामना करती हैं और कई फेमस हस्तियों के साथ भी ऐसा होता है।”

यह भी पढ़ें: लिव इन में था एक्टर, प्राइवेट तस्वीरें हुईं लीक! रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन-पवित्रा गौड़ा के रिश्ते पर खुलासा

First published on: Sep 06, 2024 10:12 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola