Late Actress Pavithra Jayaram Accident Footage: तेलुगु टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम (Pavithra Jayaram) के साथ 12 मई को एक खौफनाक सड़क दुर्घटना हो गई। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ एक कार से बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही थीं और बीच में ही उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति बुरी तरह से घायल हैं। इस खबर से न सिर्फ एक्ट्रेस के फैंस को जोरदार झटका लगा है बल्कि इंडस्ट्री में भी कोहराम मच गया है। बीते दिन आई एक्ट्रेस की मौत की खबर से सभी लोग सदमे में हैं।
एक्सीडेंट का वीडियो वायरल
वहीं, अब एक्ट्रेस की मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस पवित्रा जयराम का क्या हाल था वो इस वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस की हालत देखकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। उनकी डेड बॉडी की तस्वीर अब सामने आई है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के चेहरे पर चोट के निशान और खून दिखाई दे रहा है। वहीं, उनके पति यानी एक्टर चंद्रकांत (Chandrakanth) उर्फ चल्ला चंद्रु (Challa Chandru) का भी बुरा हाल नजर आ रहा है। वो जिस तरह से सड़क पर बेसुध पड़े हुए हैं वो देखकर अच्छे-अच्छे हिल जाएंगे।
पति से नहीं सहा जा रहा पत्नी की मौत का दुख
बता दें, ये वीडियो खुद एक्ट्रेस के पति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वो अपनी पत्नी को याद कर भावुक हो रहे हैं। चंद्रकांत अपनी पत्नी पवित्रा जयराम के निधन से टूट गए हैं और अब उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां किया है। उनका इमोशनल पोस्ट देख फैंस की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीरों को जोड़कर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें हादसे की तस्वीरें और बाद के हालात देखने को मिल रहे हैं। चंद्रकांत के हाथ और सिर पर भयानक चोट आई है। अब वो अपनी पत्नी के पोस्टर को देखकर टूट गए हैं।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed हुईं टकली! फोटो देख लोग बोले- ‘ये क्या हो गया?’
दिवंगत पत्नी के पोस्टर पर लुटाया प्यार
उनका इमोशनल मोमेंट अब सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। अपनी पत्नी के पोस्टर को वो देखकर पहले उस पर हाथ फेरते हैं और बाद में उसे किस करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में भी अपने दिल के जज्बात खुला कर बयां किए हैं। अपने कैप्शन में एक्टर ने पति को याद करते हुए लिखा, ‘पवी अक्का प्लीज लौट आओ। हम चंदू अन्ना को कंट्रोल नहीं कर सकते।’ अब उनका ये पोस्ट देख फैंस के भी आंसू नहीं थम रहे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
49 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines