TV Actress Mrinal Navell On Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस मृणाल नवल ने इंडस्ट्री से जुड़ी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ‘ये झुकी झुकी सी नजर’ और ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस ने बताया है कि करियर की शुरुआत में उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था। मृणाल ने बताया है कि उन्हें एक ऐड के लिए कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया था। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब कोई एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री की काली सच्चाई के बारे में बताई है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री के लोगों पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।
कास्टिंग काउच पर बोलीं मृणाल नवल
मृणाल ने कास्टिंग काउच पर भी खुलकर बात किया है। उन्होंने कहा, ”यह (कास्टिंग काउच का शिकार) लगभग एक साल पहले हुआ था, जब मैं अपना पहला शो कर रही थी। उस समय मैं टीवी ऐड के लिए कई ऑडिशन देती रहती थी। उन्होंने (कास्टिंग एजेंट) मुझे बताया कि दो लड़कियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें से एक को कार्तिक आर्यन के साथ एक ऐड में काम करने का मौका मिलेगा। इसके बाद अगले दिन एजेंट का मैसेज आता है जिसमें जिसमें कहा गया था कि अगर विज्ञापन में रोल चाहिए तो आपको कॉम्प्रोमाइज करना होगा। मैं जानती थी कि कॉम्प्रोमाइज का मतलब क्या होता है, लेकिन मैं फिर भी जानना चाहती थी कि वो वास्तव में क्या कहना चाहता था।”
एजेंट ने कहा था एक रात बाहर गुजारने की बात: Mrinal Navell
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”मैंने उससे पूछा कि आप किस कॉम्प्रोमाइज की बात कर रहे हैं? इसके जवाब में उसने कहा कि बस एक कैजुअल हुकअप, बस एक रात बाहर, और फिर हम वहां पर कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। उसके बाद मैंने उसे खूब सुनाया, जिसकी वजह से उसने उस मैसेज को डिलीट कर दिया। मैंने उससे कहा कि मुझे ऐसी चीजों की जरूरत नहीं है, जिसके बाद उन्होंने मुझे यह कहा कि ये तुम्हारे लिए गोल्डन अपर्चुनिटी है और मुझे इसे जाने नहीं देना चाहिए। जब उसने मुझ पर दबाव डालना शुरू किया, तब मैंने उसे खूब सुनाया।”
यह भी पढ़ेंः Amitabh Bachchan के लेटेस्ट पोस्ट ने यूजर्स को किया हैरान, एक्टर ने लिखा- यदि सोच सही हो तो…
उसके बाद शख्स ने मुझसे कहा कि तुम टीवी एक्टर्स कुछ नहीं पता होता है कि फिल्में कैसे बनती है, कैसे इसकी कास्टिंग होती है। सबको ऐसा करना पड़ता है। अगर आप मनाएंगे तो आपको आगे जाकर फिल्म में भी काम करने का मौका दिला देंगे। इसके बाद मैंने उसे ब्लॉक कर दिया।’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines