हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैंसर से जंग के बीच Hina Khan को किसने दिया फिल्मफेयर अवॉर्ड? कहानी में ट्विस्ट

Farah Khan Gave Her Filmfare Award To Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया है। हालांकि इस कहानी में एक ट्विस्ट है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Hina Khan

Farah Khan Gave Her Filmfare Award To Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज का सामना हिना डटकर कर रही हैं। वो अपनी इसी जर्नी के दौरान करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रही हैं। हिना लगातार अपने वर्क कमिटमेंट्स को भी पूरा कर रही हैं। हाल ही में हिना खान फराह के यूट्यूब व्लॉग के शूट के लिए उनके घर पहुंचीं। हिना ने इस दौरान अपने कैंसर से जुड़ी कई बातों को शेयर किया। उन्होंने जर्नी के बारे में बताया, साथ ही उनकी जिंदगी में क्या कुछ बदलाव आए, वो भी फराह खान के साथ हिना ने शेयर किया।

हिना खान को मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड

इसी बीच हिना खान को कोरियाग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान ने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया। फराह खान ने अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड हिना को दिया और कहा कि उन्हें ये अवॉर्ड मिलता है क्योंकि वो इस देश की सबसे बहादुर लड़की हैं।

हिना खान ने दी थैंक्यू स्पीच

उन्होंने कैंसर का सामना जिस बेबाकी और निडरता के साथ किया है, उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा जाना चाहिए। इसके बाद हिना खान से वो अवॉर्ड के बाद वाली स्पीच देने के लिए भी कहती हैं, जिसपर हिना कहती हैं कि उन्हें फराह खान के हाथों से अवॉर्ड मिल रहा है, इसलिए वो बहुत खुश हैं। वो सिर्फ फराह खान को ही धन्यवाद कहना चाहेंगी क्योंकि ये अवॉर्ड उन्हीं का ही है।

विज्ञापन

हिना ने की कैंसर से जुड़ी कई बातें

फराह खान के शो में हिना खान ने अपनी जर्नी को लेकर भी बात की। वो अपनी रेडिएशन थेरेपी के बाद सीधा फराह के घर पहुंची थीं। इस दौरान हिना ने कहा कि जब से उन्हें कैंसर के बारे में पता चला है वो सारे शोज, सीरियल्स छोड़ चुकी हैं। कैंसर के बारे में हिना को कैसे और कब पता चला, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि  ‘नहीं, मैं जानती थी कुछ गलत है, लेकिन मैं शूट छोड़कर अपना चेकअप नहीं करवाना चाहती थी क्योंकि मुझे ये नहीं पता था कि इतना गलत है। अक्सर हम सोचते हैं कि ठीक है। आप इतना एक्सट्रीम नहीं सोचते। हां ठीक है कुछ है, टेस्ट करवा लेंगे, कोई नहीं, कोई इंफेक्शन हो गया होगा, कुछ हो गया होगा। मेरे दिमाग में भी यही सब चल रहा था, लेकिन हां मुझे सिमटम्स थे।’

यह भी पढ़ें: Hina Khan का कैंसर की वजह से बंद हो गया काम? Farah Khan के सामने एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola