Hina Khan Emotional Post: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस तीसरे स्टेज पर हैं और इस बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं। हिना अक्सर अपने फैंस के साथ अपडेट्स शेयर करती रहती हैं, जिनमें वो अपना हेल्थ अपडेट देती हैं। अब हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से सभी फैंस को डरा दिया। उनके फैंस उनके पोस्ट को देखकर थोड़े चिंता में पड़ गए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
हिना के पोस्ट से घबराए फैंस
दरअसल कुछ समय पहले हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक गहरी बात कही है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा हुआ है कि कुछ नया शुरू होने के लिए सब खत्म होना जरूरी होता है। उनके इस पोस्ट को देखकर अब फैंस डर गए हैं। हालांकि हिना ने जो कुछ भी शेयर किया वो हो सकता है कि सिर्फ फैंस को मोटिवेट करने के लिए किया है, लेकिन फिर भी फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गए कि हिना आखिर कहना क्या चाह रही हैं।
हिना खान ने पोस्ट में क्या लिखा?
हिना खान ने अपने इस पोस्ट में जो तस्वीर शेयर की है उसमें लिखा हुआ है कि- कुछ ब्रिज खूबसूरत होते हैं जब वो जल जाते हैं। जब आप पहले जैसे नहीं रहते, जब आप डिसाइड करते हो कि आप अपने पुराने वर्जन को पीछे छोड़ देंगे तो उसमें भी एक सुकून है। किसी भी चीज की शुरुआत के लिए सबकुछ खत्म होना बेहद जरूरी होता है।
हिना खान ने फराह के साथ बनाया खाना
हाल ही में हिना खान से मिलने कोरियोग्राफर और फेमस डायरेक्टर फराह खान भी पहुंची। उन्होंने इस दौरान हिना से कई सारी बातें कीं। हिना ने फराह को अपनी जर्नी के बारे में भी बताया। दोनों ने मिलकर टेस्टी खाना तो पकाया ही लेकिन साथ ही हिना को इस तरह से लड़ते हुए देख फराह ने भी उनकी जमकर तारीफ की।
यह भी पढ़ें: Sky Force और Deva का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines