हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Uorfi Javed के कपड़ों पर इस टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, दो हसीनाओं की कैट फाइट हुई वायरल

विज्ञापन

मुंबई: अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) वर्तमान में सोशल मीडिया की सनसनी बनी हुई हैं। आए दिन वो अपने कपड़ों के साथ क्रिएटिविटी करती नजर आती हैं, जिससे वो अपने फैंस का ध्यान आकर्षित करने में भी कामयाब रहती हैं। कपड़ो को लेकर उन्हें अक्सर ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार किसी आम सोशल मीडिया यूजर ने नहीं बल्कि एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahat Khanna) ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है, जिसके बाद अब दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

हाल ही में टेलीविजन एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद (Urfi Javed & Chahat Khanna fight) के फैशन सेंस की आलोचना करते हुए उन्हें ‘सस्ता शो’ करार दिया। हालांकि, उर्फी भी चुप नहीं रहीं और उन पर अभद्र टिप्पणियों से हमला किया। हाल ही में उर्फी जावेद पीले रंग की ड्रेस पहन शहर में बर्गर खाने निकली थीं। चाहत ने उनके इसी अवतार की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, ‘ये कौन पहनता है? वो भी रोड पर? मतलब कोई भी अपने कपड़े उतार देगा, तो मीडिया उसे सेलिब्रिटी बना देगी? क्या भारतीय मीडिया इतना कमजोर है? इस चीप पब्लिसिटी और मीडिया को खरीदना आसान है। यह चीप शो आप हमारी अगली पीढ़ी के लिए प्रमोट कर रहे हो। कोई भी स्पॉटिंग के लिए पैसे देगा या कुछ करेगा या फिर न्यूड ही हो जाएगा तो आप उसे दिखाओगे? यह बेहद दुखद है। भगवान आपको सद्बुद्धि दे’

चाहत (Chahat & urfi ugly fight) के इल्जाम पर उर्फी ने भी जवाब देते हुए लिखा, ‘कम से कम मैं फॉलोअर्स नहीं खरीदती। और अगर आप अपना होमवर्क करो, तो पता चलेगा कि मैं वहां एक इंटरव्यू के लिए गई थी। मैंने इंटरव्यू के लिए वो कपड़े पहने थे। इससे आपका कोई लेना देना नहीं है। तुम्हें बस जलन हो रही है कि पैपराजी को पैसे देने के बाद भी कोई तुम्हें कवर नहीं कर रहा।’

उर्फी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, ‘चाहत खन्ना इस दुनिया में कोई भी इंसान कुछ भी करता है तो उससे आपका कोई लेना नहीं होता है। तुमने ये स्टोरी रणवीर सिंह के लिए क्यों अपलोड नहीं की? इससे तुम्हारी हिपोक्रेसी नजर आती है। देखो मैंने तुम्हें तुम्हारे दो तलाकों के लिए जज नहीं किया था। ना ही अपने से छोटी उम्र के लड़कों को डेट करने के लिए जज किया। तो तुम मुझे क्यों जज कर रही हो?’

 

इसके बाद उर्फी ने चाहत की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वो टॉपलेस होकर कैमरे के लिए पोज देती नजर आर ही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, “तो आपको पूरी दुनिया को दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करने की अनुमति है? इसके आगे उर्फी ने उन्हें पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुनाई। उन्होंने लिखा, “कम से कम मैं अपने 2 पूर्व पतियों के गुजारे भत्ते पर नहीं जी रही हूं अपना पैसा कमाती हूं! @chahattkhanna चाहत खन्ना मैं तुम्हारे पास तुमसे पूछने नहीं आ रही हूं कि तुम अपनी जिंदगी कैसे जीती हो। समझ नहीं आता इन आंटियों को मुझसे क्या दिक्कत है”

 

 

उर्फी के कमेंट के जवाब में चाहत ने लिखा, “मुझे इस नाटक का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं है, लेकिन मेरे फैंस को ये बताना जरूरी है। कुछ लोग बहुत बोलते हैं, लेकिन जो लोग मुझे जानते हैं वे जानते हैं कि मैंने यहां तक आने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। अपनी जीवन शैली मैं गुजारा भत्ता पर नहीं चलाती, कृपया बात करने से पहले रिकॉर्ड देख लें, मैंने कभी एक पैसा भी नहीं लिया, मेरे तलाक को भी आसानी से निशाना बनाया जा सकता था, इस बारे में सभी जानते हैं। लेकिन क्लासी वर्ग वाले लोग ऐसा कभी नहीं करेंगे, मैं भी लो क्लास लोगों से क्लास की उम्मीद नहीं कर रही और न ही पेड मीडिया। बाकी जिसको जो अच्छा लगता है लिखो.. मेरा क्या ।

उर्फी जावेद को आखिरी बार पिछले साल बिग बॉस ओटीटी पर देखा गया था। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने यूनिक आउटफिट्स से रणवीर सिंह और मसाबा गुप्ता का ध्यान खींचा था। दूसरी ओर, चाहत एक टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में देखा गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें